फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुष्कर्म पीड़िता बोली, दबाव में पुलिस, नहीं लगायीं सही धाराएं

दुष्कर्म पीड़िता बोली, दबाव में पुलिस, नहीं लगायीं सही धाराएं

Fri, 27 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता बोली, दबाव में पुलिस, नहीं लगायीं सही धाराएं
कंकरखेड़ा। सातवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, छात्रा के बयान दर्ज करने के दौरान छात्रा और पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने सभी आरोपियों पर दुष्कर्म की धारा नहीं लगायी। अपहरण की धारा लगाना ही भूल गयी। ऐसे संगीन मामले में पुलिस आरोपी पक्ष के दबाव में काम कर रही है। इसकी शिकायत एसएसपी से की जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही पांच युवकों योगेश उर्फ मन्नू, सचिन, प्रवीन, सतेंद्र व रवि के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर कंकरखेड़ा पुलिस ने मन्नू को मुख्य आरोपी बनाते हुए यह मुकदमा दुष्कर्म, छेड़छाड़, गालीगलौज, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट दर्ज किया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने बताया कि आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार करते हुए छात्रा के अपहरण में प्रयुक्त की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार को बरामद कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपियों से कर ली पुलिस ने साठगांठ
बृहस्पतिवार को छात्रा ने पुलिस को दर्ज कराए बयानों में स्पष्ट कहा कि आरोपी उसका कार से अपहरण करके एक होटल में ले गए थे। बावजूद इसके पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धारा नहीं लगाई। इसके अलावा सिर्फ मुख्य आरोपी योगेश के खिलाफ ही दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है जबकि बाकी आरोपी भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने विरोध करने पर छात्रा को तमंचे से आतंकित किया था। इसके अलावा उसकी वीडियो क्लिप बनाई और अश्लील फोटो भी बनाए। उनके खिलाफ भी दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज होना चाहिए। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और आईटी एक्ट की धारा नहीं लगायी। पुलिस आरोपियों को बचाना चाहती है। पीड़ित पक्ष को दबाव में लेना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी पर नहीं लगाया आरोप
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर में छात्रा ने सिर्फ योगेश पर ही आरोप लगाया है कि उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाकी आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप नहीं लगाया है। इसलिए बाकी आरोपियों पर दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई गई हैं। जो आरोप छात्रा ने बाकी आरोपियों पर लगाए हैं, उनके खिलाफ उन्हीं धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
मैनेजर बना रहा दबाव
एसएसआई महेश चंद के अनुसार इस घटना में प्रयुक्त कार आरोपी सचिन के एक रिश्तेदार की है, जो बैंक मैनेजर बताया गया। कार कब्जे में ले ली गई।

खास बातें:
सातवीं कक्षा की छात्रा से अपहरण और दुष्कर्म में एक आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद
छात्रा ने पुलिस से पूछा, सभी आरोपियों पर क्यों नहीं लगायी दुष्कर्म और अपहरण की धारा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed