फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ-करनाल हाईवे पर कार सवार दंपति समेत परिवार के सदस्यों से लूटपाट

मेरठ-करनाल हाईवे पर कार सवार दंपति समेत परिवार के सदस्यों से लूटपाट

Mon, 31 Dec 2018 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर कार सवार दंपति समेत परिवार के सदस्यों से लूटपाट
मेरठ-करनाल हाईवे पर तीन दिन में लूटपाट की दूसरी वारदात
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व पोहल्ली के निकट हुई थी कार सवार से लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार रात कार आधा दर्जन बदमाशों ने कार सवार दंपती एवं अन्य परिजन से नानू और भूनी के बीच में तमंचे के बल पर आतंकित कर लूटपाट की। बदमाश उन्हें हाईवे के निकट खेत में डालकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित राहगीरों की मदद से मुक्त हुए और लूट की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

आजाद नगर निवासी हरिओम गिरी पुत्र सतपाल गिरी शनिवार को अपनी पत्नी सीमा तथा एक रिश्तेदार भूनी निवासी प्रीति पत्नी योगेश गिरी के साथ कार में सवार होकर मेरठ में अपने साले के पुत्र की जन्मदिन पार्टी में गया था। ये शनिवार रात करीब साढे़ 9 बजे तीनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान नानू एवं भूनी के बीच पीछे से सफेद रंग की कार तेजी से आई और ओवरटेक कर उनकी कार रुकवा ली। वे कुछ समझ पाते कार से आधा दर्जन बदमाश निकले। उन्होंने हथियारों के बल पर तीनों को आतंकित किया और गाड़ी से नीचे उतार लिया। पहले बदमाशों ने तीनों से मारपीट की और फिर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने हरिओम से दस हजार रुपये, पत्नी सीमा से सोने के कुंडल, अंगूठी, चेन एवं कपडे़, रिश्तेदार प्रीति से झुमकी, चेन-लॉकेट, सोने की दो अंगूठी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने तीनों के मोबाइल छीने और पीड़ितों को खेत में डालकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से पीड़ितों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से वारदात की जानकारी ली तथा बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने क्षेत्र में कई जगह चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हाईवे पर लूट का यह मामला दूसरे थाना क्षेत्र का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed