फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ‘अंधा कानून’ देखकर की थी हत्या, स्टीकर ने खोला था हत्याकांड

‘अंधा कानून’ देखकर की थी दोस्त की हत्या, स्टीकर ने खोला खोल दिया राज

Thu, 19 Jul 2018 04:24 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
‘अंधा कानून’ देखकर की थी हत्या, स्टीकर ने खोला था हत्याकांड
मेरठ। अपराधी चाहे कितना ही शातिर क्यों न हो, कोई न कोई सुबूत छोड़ देता है। कर्ज में डूबे एक युवक ने दोस्त की हत्या कर खुद की मौत होने का चर्चा फैला दी। तेजाब से शव को जलाया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने टेलर के स्टीकर से शव की पहचान की और हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामला उजागर हुआ तो हर कोई हैरान हुआ था। आरोपी ने बताया था कि उसने ‘अंधा कानून’ फिल्म से यह आइडिया लिया था।
विज्ञापन

ऐसे खुला था हत्याकांड
27 जून 2017 को दिल्ली रोड स्थित साईंपुरम कॉलोनी के पीछे अधजला शव मिला था। शव के पास मोबिन निवासी मोहल्ला इत्तफाक नगर लिसाड़ी गेट का आधार कार्ड और एक शर्ट मिली थी। तत्कालीन इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मोबिन के घर इसकी जानकारी दी। मोबिन के परिजनों ने शव की शिनाख्त मोबिन के रूप में की। शव के पास एक अधजली शर्ट मिली थी। जिस पर एक टेलर का स्टीकर था। पुलिस को शक हुआ कि जब शर्ट मोबिन की मिली तो अधजली शर्ट किसकी है। पुलिस ने इस स्टीकर से टेलर का पता लगाया। टेलर ने बताया कि आरिफ निवासी शानदार कॉलोनी लिसाड़ी गेट ने यह शर्ट सिलवाई थी।
विज्ञापन

कर्जा सुनकर हुआ शक
पुलिस आरिफ के मकान पर पहुंची तो पता चला कि वह काफी दिनों से बाहर है। आसपास के लोगों ने बताया कि आरिफ का दोस्त मोबिन है, जिसके साथ वह गया था। मोबिन पर काफी कर्जा था। पुलिस ने इस बिंदु पर जांच करनी शुरू की। मोबिन के मोबाइल की सीडीआर निकाली। लगातार निगरानी कर रही ब्रह्मपुरी पुलिस ने आखिरकार 29 जून को मोबिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्ष्य बरामद कर कोर्ट में पेश
इंस्पेक्टर अजय अग्रवाल ने बताया कि मोबिन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। पुलिस ने कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर), मौके से बरामद आरोपी के कपड़े और मृतक आरिफ के कपड़ों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए थे। पांच लोगों को गवाह बनाया गया। आरोपी मोबिन के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इंस्पेक्टर अजय अग्रवाल का दावा है कि इस मामले में आरोपी को सजा होने व पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलने की उम्मीद है।


खास बातें:
ब्रह्मपुरी का आरिफ हत्याकांड
- कर्ज से बचने के लिए दोस्त को मारकर खुद को मृतक दर्शाकर लापता हुआ था मोबिन
- पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला था तेजाब, एक सुबूत से आया कानून के फंदे में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed