फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जिले में 24 घंटे में 11 चोटियां कटने का शोर मचा

पुलिस करती रही अपील, कट गई 11 चोटी

Wed, 09 Aug 2017 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 09 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
जिले में 24 घंटे में 11 चोटियां कटने का शोर मचा
मेरठ जिले में 24 घंटे में 11 चोटियां कटने का शोर मचा। पुलिस जांच करने की बात कहने के साथ अंधविश्वास से दूर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रही है। ब्रह्मपुरी के माधवपुरम सेक्टर-3 में मंगलवार दोपहर नौ साल की बच्ची अलफिया पुत्री नवाब की चोटी कट गई। बच्ची फलावदा से अपने मामा सलीम के घर रहने आई थी। परिजन उसे बेहोशी की हालत में डॉक्टर के बजाय झाड़ फूंक करने वाले के पास ले गए। लिसाड़ी गेट में तारापुरी गली नंबर तीन में शाम को शमीम (50) पत्नी असलूफ ने सोते समय आधी चोटी कटने की शिकायत की। वहीं, लिसाड़ी गेट के फतेउल्ला रोड निवासी खुर्शीद की बेटी तंजीला (22) की रात करीब आठ बजे चोटी कटने का शोर मच गया। उधर, भावनपुर के जई गांव में ताहिर की पत्नी राजदा की मंगलवार दोपहर आंगन में चोटी कट गई। बेहोश होने पर उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। इसके बाद जई गांव में ही रात करीब 8:30 बजे मेहरीना पुत्री मुर्सलीम की भी नल पर पानी भरते समय चोटी कट गई। सभी सूचनाओं पर पुलिस भी पहुंची। इनमें किसी ने परछाई देखने तो किसी ने कोई साया देखने की बात पुलिस को बताई।
विज्ञापन


यहां ख्वाब में पति ने काटी चोटी
सरधना। सियाबाग बस्ती निवासी गुलफ्शा पत्नी आलम का दावा है कि उसने सोमवार रात ख्वाब में पति को उसकी चोटी काटते देखा। नींद खुली तो उसे चोटी कटी मिली। सूचना पर एसओ सरधना पहुंचे तो दंपति कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। वहीं, मोहल्ला किला निवासी शौकीन की दस वर्षीय पुत्री सुहाना की चोटी कटना भी चर्चा में रहा। मोहल्ला तकियाकैत निवासी गुलफ्शां (22) पुत्री खालिद की भी चोटी कटने की सूचना कस्बे में फैली। खालिद ने तबियत बिगड़ने पर बेटी को खतौली रिश्तेदारी में भेज दिया।
विज्ञापन


धमकी देकर भागा
खरखौदा। शहर से सटी कांशीराम कालोनी में सोमवार रात मुमताज (48) पत्नी इसरार की चोटी कट गई। मुमताज ने दावा किया कि काले कपड़े पहने एक लंबे कद के आदमी ने चोटी काटी। जो उसे और उसकी बेटी रिहाना को धमकी देकर भाग गया। इसरार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटी कटने पर बेहोश
जानीखुर्द। थाना क्षेत्र के जानीकलां गांव में भी किशोरी नगमा पुत्री राशिद की चोटी कट गई। बेहोश होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। वहीं, बहसूमा के गांव तखावड़ी में बबीता पत्नी लक्ष्मण ने भी मंगलवार शाम चोटी कटने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed