{"_id":"5b6b452a4f1c1b827d8b75d5","slug":"111533756714-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों ने की दुकान में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवड़ियों ने की दुकान में तोड़फोड़
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों ने की दुकान में तोड़फोड़
पुरकाजी। थाना क्षेत्र में बाइपास से गुजर रहे कांवड़ियों ने दूसरे समुदाय के दुकानदार पर मोबाइल और 30 हजार रुपये चोरी का आरोप लगाते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा कर शांत किया। मामला बुधवार की रात करीब 11 बजे का है। दिल्ली निवासी कुछ कांवड़िये बाइपास पर मोहसीन की दुकान पर रुके और पानी की बोतल खरीदी। इसी दौरान एक कांवड़िये ने दुकानदार पर मोबाइल और उसके कवर में रखे 30 रुपये चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मोहसीन के साथ मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ भी कर दी। सूचना पर ग्राम प्रधान नवीन राठी, धर्मेंद्र, गोल्डी, मोनू, सोनू आदि मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। मामला दो संप्रदाय का होने से पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे कांवड़ियों को समझा कर शांत किया। इसके बाद कांवड़िये अपने गंतव्य को रवाना हुए।