{"_id":"5a15e8274f1c1b6e548bebb1","slug":"111511385127-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीपी नगर में दो व्यापारियों में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीपी नगर में दो व्यापारियों में मारपीट, फायरिंग
Updated Thu, 23 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। टीपी नगर में दो व्यापारियों के बीच लेनदेन को लेकर बुधवार शाम मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसी दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यापारियों को हिरासत में ले लिया।
एसओ टीपीनगर बृजेश कुमार के मुताबिक बागपत रोड पर राजकुमार गर्ग की स्वीट्स शॉप है जबकि प्रमोद गर्ग की स्टेशनरी की दुकान है। एक व्यापारी अपने छह लाख तो दूसरे व्यापारी ने 25 लाख रुपये देने बताए हैं। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाकर बुधवार शाम को भिड़ गए। दोनों व्यापारियों के समर्थक भी वहां पहुंच गए और मारपीट के बाद पथराव होने लगा।
सूचना पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ के अनुसार दोनों व्यापारियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। दोनों से सही जानकारी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विवाद के दौरान हवाई फायरिंग करना दोनों पक्षों ने इंकार किया है। हालांकि स्थानीय लोगों ने फायरिंग की बात कही है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि हवाई फायरिंग करने वाला पक्ष किसका है।
विज्ञापन
- व्यापारियों में लेनदेन का विवाद, दोनों हिरासत में लिए