{"_id":"573cd8a44f1c1b5657ac6ee9","slug":"crime-in-moripada-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरीपाड़ा में दीवार गिरने पर सांप्रदायिक तनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरीपाड़ा में दीवार गिरने पर सांप्रदायिक तनाव
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Thu, 19 May 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
मोरीपाड़ा में बनाया गया कॉम्पलैक्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोरीपाड़ा में बुधवार को स्कूल की दीवार गिरने से दो समुदाय के लोगों में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए मामला शांत कराया।
मोरीपाड़ा इलाके में एक सरकारी स्कूल है। बुधवार शाम स्कूल की दीवार गिर गई।
आरोप है कि दीवार का निर्माण थोड़ा आगे कराने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जता दी। जिसको लेकर दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। आनन-फानन में कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।
पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए पुरानी जगह पर दीवार कराने की बात कही। जिस पर दोनों पक्षों के लोग सहमत हो गए। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली अजय अग्रवाल ने बताया कि तनाव की कोई स्थिति नहीं है। दीवार को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। पुलिस ने मामला निपटा दिया है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की सहमति से निर्माण कराया जाएगा।