फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime branch is investigating the incident of robbery at the tower.

Meerut News: टावर पर लूट की घटना में क्राइम ब्रांच कर रही जांच

Thu, 10 Oct 2024 06:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Crime branch is investigating the incident of robbery at the tower.
सरधना। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गोटका गांव में एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर सोमवार देर रात बदमाशों ने बैटरी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस सीडीआर के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस कर रही है। गांव गोटका में बाहरी छोर पर गणेश पंवार के घेर में निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। सोमवार की देर रात ईको कार सवार बदमाश टावर की बैटरी चुराने लगे। टावर की देखरेख कर रहे हंसराज, सुखबीर, गौरव व आदित्य को साथ लेकर टावर पर पहुंचा। ग्रामीणों द्वारा पीछे दौड़ने पर बदमाशों ने पथराव कर फायरिंग कर दी थी। जिसमें आदित्य व गौरव घायल हो गए थे। सिक्योरिटी सुपरवाइजर कुशल की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि गोटका में टावर पर हुई घटना के संबंध में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed