फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cricket trials: 128 players participated in the under-14 cricket trials at Bhamashah Park in meerut

बल्लेबाज बनने की चाहत: भामाशाह पार्क में अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल्स में पहले दिन 128 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

Sun, 18 Oct 2020 05:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Oct 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Cricket trials: 128 players participated in the under-14 cricket trials at Bhamashah Park in meerut
cricket trials - फोटो : amar ujala
कोरोना काल में पिछले सात महीनों से खिलाड़ियों का क्रिकेट ट्रायल्स का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) द्वारा भामाशाह पार्क में अंडर -14 क्रिकेट ट्रायल्स में पहले दिन 128 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। युवा क्रिकेटरों में बल्लेबाज बनने की चाहत ज्यादा दिखी।
विज्ञापन


एमडीसीए द्वारा भामाशाह पार्क में पहले दिन परिजनों के साथ पहुंचे अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। गेंदबाजी से ज्यादा युवा क्रिकेटरों में बल्लेबाज बनने का जोश नजर आया। एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया ट्रायल्स में 70 खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में दम दिखाया। जबकि 48 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की धार दिखाई। विकेट कीपर बनने में सिर्फ 10 खिलाड़ियों ने ही रुचि दिखाई।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को दो दिन तक होने वाले ट्रायल्स में चार सत्र रखे गए हैं। सुबह सात बजे से शुरू हुए पहले सत्र में 68 खिलाड़ी, जबकि एक बजे शुरू हुए दूसरे सत्र में 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सुरेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार को भी दो सत्रों में ट्रायल्स होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोनाकाल में ट्रायल्स बने चुनौती
कोरोनाकाल में उत्तर प्रदेश में एमडीसीए ने ट्रायल्स की शुरुआत की है। शनिवार को ट्रायल्स स्थल को चारों ओर से रस्सी से बॉर्डर बनाया गया। जिससे बाहरी लोग या परिजन अंदर प्रवेश न कर सकें। खिलाड़ियों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई।  

बिना ट्रायल के वापस लौटे खिलाड़ी
यूपीसीए द्वारा पहली बार ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा पंजीकरण कराए गए। जिसमें ट्रायल्स के लिए ऑफलाइन पंजीकरण नहीं किया गया। जिसके कारण गैर पंजीकृत खिलाड़ी मैदान पर ट्रायल्स देने पहुंच गए। लेकिन उन्हें बिना ट्रायल्स के ही वापस लौटना पड़ा। 

तेज और स्पिन गेंदबाजी से हुआ सामना
बल्लेबाजों को खुद को साबित करने के लिए तेज गेंदबाज व स्पिन का सामना करना पड़ा। एक ओवर तेज और एक ओवर स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाज के हुनर को चेक किया गया। पानी की बोतल और सैनिटाइजर हाथों में लिए परिजनों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed