फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cricket news: Five cricketers from Meerut selected for UP team, will perform in Mohali

खुशखबर: मेरठ के पांच क्रिकेट खिलाड़ी यूपी टीम के लिए चयनित, मोहाली में दिखाएंगे दम  

Sun, 19 Sep 2021 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Sep 2021 01:12 PM IST
सार

यूपीसीए द्वारा जारी सूची में मेरठ से पांच खिलाड़ियों को मोहाली में 28 सितंबर से आयोजित होने वाली एक दिवसीय वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए यूपी टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन
Cricket news: Five cricketers from Meerut selected for UP team, will perform in Mohali
क्रिकेट प्लेयर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली में 28 सितंबर से आयोजित होने वाली एक दिवसीय वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए यूपी टीम की चयन सूची रविवार को जारी हुई। यूपीसीए द्वारा जारी सूची में मेरठ से पांच खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। ये सभी खिलाड़ी भामाशाहपार्क में अभ्यास करते हैं। यूपी टीम में निर्देश, दमदनदीप, ईशू शर्मा, विजय कुमार, सत्यम चौहान के नाम शामिल किए गए हैं। शहर से पांच खिलाड़ियों के चयन पर शहर के खेलप्रेमियों में उत्साह है। वहीं खिलाड़ियों के परिजनों में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन

 

इनमें अंडर-16 क्रिकेट में एक ही पारी में 10 विकेट झटकने वाले फिरकी गेंदबाज निर्देश व दाएं हाथ के लेग स्पिन के माहिर दमनदीप शानदार खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेनवार्न  दमनदीप की गेंदबाजी की तारीफ कर चुके हैं। सभी पांचों खिलाड़ी भविष्य में मेरठ का नाम रोशन करने को बेताब हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मेरठ: 1.10 करोड़ की लागत से बने मंच से जनता को संबोधित करेंगे सीएम योगी, यह रहेगा संभावित स्थल
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दाएं हाथ के लेग स्पिन के माहिर दमनदीप बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं। यहां तक कि दमनदीप के एक मैच के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो पर अपने प्रतिक्रिया देते हुए इंग्लैंड टीम के पूर्व क्रिकेटर माइकल वान ने भी उनकी तारीफ की थी। फिलहाल ये सभी खिलाड़ी मोहाली में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed