फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crash of bike with truck kills the young bike driver

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 25 Jan 2020 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Crash of bike with truck kills the young bike driver
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

सरधना। बिनौली रोड पर छबड़िया मोड़ के पास शुक्रवार सुबह ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

हर्रा नगर पंचायत निवासी 28 वर्षीय आरिफ पुत्र मतलूब शुक्रवार सुबह बाइक पर सवार होकर सरधना आ रहा था। बिनौली रोड पर छबड़िया मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि तहरीर पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed