फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crane took 10 thousand realized on Abulen

आबूलेन पर क्रेन लगाकर वसूले 10 हजार

Wed, 02 Dec 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 02 Dec 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
Crane took 10 thousand realized on Abulen
मेरठ। आबूलेन पर कैंट बोर्ड की सख्ती उसकी झोली भी भर रही है। मंगलवार को कैंट बोर्ड ने आबूलेन पर क्रेन लगाई और आड़े-तिरछे खड़े सभी वाहन कब्जे में ले लिए। कैंट बोर्ड का दावा है कि इन वाहनों से करीब 10 हजार रुपये जुर्माने के वसूले गए हैं।
विज्ञापन


कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने 26 नवंबर को संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष, आबूलेन व्यापार संघ के व्यापारियों को बैठक बुलाई थी। इसमें सीईओ ने व्यापारियों को आबूलेन पर फैली अव्यवस्थाएं गिनाई थी। सीईओ ने कहा था कि आबूलेन पर वाहन आड़े-तिरछे खड़े होते हैं।
विज्ञापन


चार पहिया वाहन प्रतिबंध होने के बाद भी खड़े हो रहे हैं। वहां खड़े सिक्योरिटी गार्ड का कोई महत्व नहीं है। सीईओ ने व्यापारियों को 30 नवंबर तक व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया था। मंगलवार सुबह से ही कैंट बोर्ड सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में टीम आबूलेन पर व्यवस्था बनाने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम द्वारा क्रेन लगाकर आबूलेन पर आड़े-तिरछे खड़े चार और दो पहिया वाहनों को उठाया। बाद में सात से ज्यादा वाहनों से जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया। इस दौरान प्रदीप सिंघल, दिनेश शर्मा, दिनेश वर्मा, अनुराग चौधरी आदि मौजूद रहे।

सीईओ ने किया निरीक्षण
आबूलेन का सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने सीईई अनुज सिंह के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ ने दास ऑटोमोबाइल से सीईई और व्यापारियों के साथ पैदल बेगमपुल तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद आबूनाले स्थित पार्किंग स्थल और बंगला नंबर 173 पार्किंग स्थल पर भी पहुंचे।


सीईओ ने व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं। सीईओ राजीव श्रीवास्तव आबूलेन पर व्यवस्था और अव्यवस्था की पूरी रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसके बाद वह इसे बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल सुनील यादव को बृहस्पतिवार तक सौंपेंगे। इसके बाद ही बोर्ड अध्यक्ष आबूलेन पर कोई अंतिम फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed