फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cow Dies After Electric Current Runs Through Pole; Public Outcry Ensues

Meerut News: खंभे में करंट उतरने से गाय की मौत, लोगों का हंगामा

Sat, 21 Mar 2026 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Cow Dies After Electric Current Runs Through Pole; Public Outcry Ensues
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर गली नंबर पांच में बिजली के खंभे से करंट उतरने से एक गाय की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि शुक्रवार शाम तेज बारिश के बाद खंभे में करंट उतर आया था। इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने तुरंत विद्युत लाइन बंद कराई और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि ऐसे में किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती थी। व्यापारी नेता अजय गोयल और पार्षद पवन चौधरी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाय को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक शहर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed