फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councilor Zubair Ansari murder case: 20-20 thousand reward on absconding accused

पार्षद जुबेर अंसारी हत्याकांड : फरार आरोपियों पर 20-20 हजार का इनाम, राधना के जब्बार और फतेहयाब का नाम मुकदमे में शामिल

Wed, 01 Dec 2021 12:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Dec 2021 12:40 AM IST
सार

पार्षद जुबेर अंसारी की हत्या  के मामले में पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने सुपारी देकर तिहाड़ जेल में बंद शातिर शारिक के द्वारा शूटरों से हत्या कराई है।
 

विज्ञापन
Councilor Zubair Ansari murder case: 20-20 thousand reward on absconding accused
मेरठ में पार्षद का मर्डर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के पार्षद जुबेर अंसारी की हत्या में राधना किठौर के जब्बार और फतेहयाब को मुकदमे में नामजद आरोपी बना लिया है। दोनों आरोपियों पर मेरठ पुलिस ने 20-20 हजार रुपये का इनाम कर दिया है। दोनों ही आरोपी फरार हो गए है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने सुपारी देकर तिहाड़ जेल में बंद शातिर शारिक के द्वारा शूटरों से हत्या कराई है।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर एल ब्लॉक चौकी के पास 28 अगस्त की सुबह दो बदमाशों ने गोलियां बरसाकर पार्षद जुबेर अंसारी की हत्या कर दी थी। दोनों शूटर बाइक पर फरार हो गए थे। इस मामले में भाई की तहरीर पर हत्या के शक में ही हाजी फतेहयाब, जब्बार प्रधान और कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ संदेह जताते हुए मुकदमा कराया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मेरठ:  स्क्रैप व्यापारी का घर में मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने आगरा में परिजनों को दी सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मामले में पुलिस ने कुछ दिन पूर्व शूटरों की पहचान कराने वाले को 50 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की। इसके बाद जुबेर की पत्नी ने बदमाशों पर एक लाख का इनाम बोला था।


पत्नी को इद्दत से उठकर धरने पर बैठना पड़ा, बावजूद पुलिस ने खुलासा नहीं किया। इस मामले में अभी तीन टीम तीन एसपी और सीओ के निर्देशन में खुलासे के लिए काम कर रही हैं। अब पुलिस ने हत्या में पुलिस ने जब्बार और और हाजी फतेहयाब को नामजद किया और उन पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। जिनकी तलाश भी की जा रही है। 
 
दो आरोपियों जब्बार प्रधान और फतेहयाब पर 20-20 हजार रुपये का इनाम किया गया है। बाकी कार्रवाई भी की जा रही है। शूटरों की तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस की जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी मेरठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed