फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councillor Creates Ruckus Over Lack of Waste Disposal in Gavdi; Alleges Scam by Corporation

Meerut News: गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण न होने पर पार्षद का हंगामा, निगम पर घपले का आरोप

Fri, 29 May 2026 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Councillor Creates Ruckus Over Lack of Waste Disposal in Gavdi; Alleges Scam by Corporation
मेरठ। गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण न होने और प्लांट संचालित न होने का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को वार्ड-50 के पार्षद संजय सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा किया। उन्होंने नगर निगम पर कूड़ा प्लांट संचालित बताकर करोड़ों रुपये का घपला करने का गंभीर आरोप लगाया। निगम अफसरों की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए पार्षद ने कूड़ा प्लांट पर मौजूदा कर्मचारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि गांवड़ी में कूड़े का ढेर लगातार बड़ा होता जा रहा है। पार्षद ने बताया कि लोहियानगर में कूड़ा निस्तारण करने की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में निगम एक निजी कंपनी को करोड़ों रुपये की धनराशि दे रहा है। इसके बावजूद नगर निगम ने गांवड़ी में कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। कूड़ा प्लांट को संचालित बताए जाने के बावजूद गांवड़ी में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। लोगों का कहना है कि निगम इन सेवाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर धनराशि खर्च कर रहा है। फिर भी कूड़े की समस्या जस की तस बनी हुई है। मौके पर पहुंचे पार्षद और उनके समर्थकों ने जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया। उन्होंने कूड़ा प्लांट पर मौजूद कर्मचारियों से विस्तार से पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निगम की लापरवाही से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य और गंदगी की समस्या
लोगों ने बताया कि गांवड़ी में कूड़े का ढेर लगातार बढ़ने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। इससे स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने निगम पर आरोप लगाकर पहले भी हंगामा किया था। वे इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान चाहते हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने मामला शांत किया था। हंगामा करने में नरेश कुमार, दीपक कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य एवं अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी का कहना है कि गांवड़ी में कूड़ा प्लांट संचालित है। कुछ अत्याधुनिक मशीन लगाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही कूड़ा निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed