फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corporator who are not singing vande maatram, aginst memorandum pass

वंदे मातरम न गाने वाले पार्षदों के खिलाफ प्रस्ताव पास

Wed, 29 Mar 2017 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 29 Mar 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
corporator who are not singing vande maatram, aginst memorandum pass
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम बोर्ड बैठक में वंदे मातरम गायन शुरू होने से पहले ही विपक्षी पार्षदों द्वारा सदन छोड़ने पर मंगलवार को फिर विवाद हो गया। विपक्षी पार्षद जब वंदे मातरम खत्म होने के बाद लौटे तो यह प्रस्ताव पास कर दिया गया कि जो पार्षद वंदे मातरम के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहेगा, उसे बोर्ड बैठक में स्थान नहीं दिया जाएगा। ऐसे पार्षदों की सदस्यता भी समाप्त की जा सकती है। इसको लेकर हुए हंगामे के बीच भाजपा पार्षदों ने ‘हिंदुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा’ के नारे लगाए तो विपक्षी पार्षद बोले कि ‘हिंदुस्तान में रहेंगे और अल्लाह हू अकबर कहेंगे’।

विज्ञापन


बोर्ड बैठक वंदे मातरम के गायन से प्रारंभ होने की परंपरा रही है। इससे पहले भी कई बोर्ड बैठकों में इस बात को लेकर विवाद हो चुका है कि जैसे ही वंदे मातरम शुरू होता है, तो विपक्षी पार्षद सदन छोड़कर बाहर चले जाते हैं और जैसे ही वंदे मातरम समाप्त होता है, तो सभी विपक्षी पार्षद सदन में वापस आकर कुर्सी पर बैठ जाते हैं। ऐसा ही मंगलवार को टाउन हॉल के तिलक हॉल में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान हुआ। जैसे ही महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने सदन की कार्यवाही शुरू करने से पहले सभी को वंदे मातरम के लिए खड़े होने को कहा तो विपक्षी पार्षद शाहिद अब्बासी, दीवानजी शरीफ, अफजाल सैफी, नवाब कुरैशी आदि सदन से बाहर जाने लगे।
विज्ञापन


इस पर भाजपा पार्षदों विजय आनंद अग्रवाल, सेंसरपाल, किशन कन्हैया, सुधीर पुंडीर, हरीश कुमार, अशोक प्रधान आदि ने हूटिंग शुरू कर दी। साथ ही कहा कि हिंदुस्तान में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा। इसके बाद भी विपक्षी पार्षद सदन से बाहर चले गए। वंदे मातरम के बाद विपक्षी पार्षद सदन में लौटे तो कार्यवाही शुरू होते ही कुछ देर बाद भाजपा पार्षदों ने वंदे मातरम के नारे लगाने शुरू कर दिए। दूसरे पक्ष ने भी नारेबाजी की। मामला गर्माते देख महापौर ने कहा वंदे मातरम न गाने वालों के खिलाफ कार्यवाही का प्रस्ताव सदन में रख दिया है। जिस पर सदन में मोहर लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव पर पूरी तरह होगा अमल
वंदे मातरम राष्ट्र का सम्मान है। जो राष्ट्र का सम्मान नहीं करेगा, उसे सदन में बैठने नहीं दिया जाएगा। यह प्रस्ताव सदन में पास हो चुका है। अब से पहले भी वंदे मातरम न गाने वालों का विरोध होता रहा है। शासन को भी अवगत कराते रहे हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती थी। अब प्रस्ताव सदन में सर्वसम्मति से पास हो चुका है। इस पर पूरी तरह अमल किया जाएगा। - हरिकांत अहलूवालिया, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed