फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation's board meeting today, questions will be raised on the working style of officers

निगम की बोर्ड बैठक आज, अफसरों की कार्यशैली पर उठेंगे सवाल

Fri, 22 Aug 2025 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Corporation's board meeting today, questions will be raised on the working style of officers
- पार्षदों ने अपने-अपने प्रस्ताव बनाकर नगर निगम अफसरों को भेजा
विज्ञापन

- फोन पर या पार्षदों के घर जाकर समझाने में जुटे निगम के अधिकारी


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम की बोर्ड बैठक आज (शनिवार) को चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में होगी। अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य, गृहकर, स्ट्रीट लाइट, सड़क-नाले और कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर पार्षद बोर्ड बैठक में हंगामा कर सकते हैं। पार्षदों ने अपने पुराने प्रस्ताव और संतोषजनक जवाब नहीं देने का कारण भी बैठक में बताने के लिए नगरायुक्त को पत्र लिखा है। इसके बाद अफसरों ने फोन या फिर पार्षद के घर तक जाकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है, जिससे वह बोर्ड बैठक में ज्यादा हंगामा न करें।


भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जीआईएस सर्वे के आधार पर नए गृहकर की वसूली कराना निगम के सामने चुनौती बन गया है। हालात यह है कि नया गृहकर भवन स्वामियों ने देना बंद कर दिया है। शहर के अधिकांश इलाके में अंधेरा रहता हैं, क्योंकि 70 फीसदी से ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब है। सड़कों में गड्ढे और नाले ओवरफ्लो है। कूड़ा निस्तारण करने में नगर निगम फेल हो गया। शहर का विकास मानो निगम ने रोक दिया हो। पार्षदों का कहना है कि छह-सात महीने से निगम का कोई कार्य धरातल पर नहीं दिखाई दिया। 15 से ज्यादा पार्षदों ने नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर अपने प्रस्ताव बताए। चेतावनी दी कि उनके प्रस्ताव नहीं माने गए तो अफसरों को विरोध झेलना होगा। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि पार्षदों के सवाल के जवाब निगम अधिकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed