फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut is giving protection to the entire nation from corona virus by making ventilator, testing kit, sanitizer, PPE and mask

खास रिपोर्ट: कोरोना संक्रमण से देशभर को सुरक्षा दे रहा मेरठ, वेंटिलेटर से लेकर पीपीई किट निर्माण में अहम भूमिका

Thu, 28 May 2020 01:02 PM IST
Dimple Sirohi शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 May 2020 01:02 PM IST
सार

- वेंटिलेटर, टेस्टिंग किट, सैनिटाइजर, पीपीई व मास्क निर्माण में अहम भूमिका
-  देश में बना दूसरा बड़ा पीपीई किट,मास्क निर्माता  
-  फौज, पुलिस, एम्स में पीपीई किट, मास्क व सैनिटाइजर की आपूर्ति
- स्पोर्ट्स, टेक्सटाइल हब का मिला लाभ, स्पोर्ट्स इकाइयां बना रहीं पीपीई किट
- अवसर मिलते ही शुरू होगा निर्यात 

विज्ञापन
Meerut is giving protection to the entire nation from corona virus by making ventilator, testing kit, sanitizer, PPE and mask
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव में मेरठ अहम भूमिका निभा रहा है। शहर या राज्य नहीं, बल्कि मेरठ की इंडस्ट्री देशभर में लोगों को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा दे रही है।
विज्ञापन


संक्रमण से बचाव का अहम अस्त्र पीपीई किट, मास्क और सैनिटाइजर के अलावा वेंटिलेटर और कोविड जांच किट के निर्माण में मेरठ की औद्योगिक इकाइयोंकी प्रमुख भूमिका है। देश भर में कोरोना बचाव के संसाधनों का उत्पादन मेरठ के सहयोग से हो रहा है। हालात ठीक रहे तो मेरठ से जल्द पीपीई किट व मास्क का निर्यात भी शुरू हो सकता है।  
विज्ञापन


मेरठ टेक्सटाइल और स्पोर्ट्स उपकरण, ट्रैक सूट बनाने का बड़ा हब है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर यहां से खेल उपकरण व ट्रैक सूट की सप्लाई होती है। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, वर्ल्ड चैंपियनशिप बड़े खेल मुकाबलों में मेरठ से सामान जाता है। कोरोना संक्रमण काल में सभी स्पोर्ट्स इकाइयों ने ट्रैक सूट के बजाय पीपीई किट, मास्क बनाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेक्सटाइल इकाइयों में भी मास्क, किट बन रहे हैं। सर्जिकल आइटम  बनाने की भी 30 से अधिक फैक्टरी हैं जो दस्ताने व मास्क बना रही हैं। बड़ी स्पोर्ट्स इकाइयों ने वर्कशॉप को पीपीई मैन्युफैक्चरिंग सेंटर में तब्दील कर दिया है। देशभर में प्रतिदिन 20 हज़ार से अधिक किट की सप्लाई शहर से हो रही है।
   
वेंटिलेटर के लिए टेफलाॅन वायर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा बन रहे वेंटिलेटर के लिए मेरठ परतापुर की कंपनी टेफलाॅन तार भेज रही है। वेंटिलेटर का पिस्टन चलाने के लिए निर्बाध बिजली की जरूरत होती है। इसमें टेफलॉन वायर इस्तेमाल होता है। यह तार तापमान ज्यादा होने या वोल्टेज बढ़ाने व घटने से प्रभावित नहीं होता। 

जांच किट की डाई के लिए ईडीएम वायर  
कोविड-19 की जांच किट की डाई के लिए ईडीएम वायर (इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज मशीन वायर) मेरठ से जा रहा है। सरकार के जमशेदपुर व भुवनेश्वर टूल रूम में मेरठ से 2400 किलो ईडीएम वायर की सप्लाई हो रही है। मोहकमपुर स्थित माहेश्वरी वायर यह वायर बनाकर भेज रहा है।  

एम्स, टाटा सहित राज्य में सप्लाई
किट, मास्क, सैनिटाइजर मेरठ से एम्स, टाटा, सरकारी व निजी अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों, नगर निगमों, पुलिस, सेना, आरएएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एम्स, निजी चिकित्सालयों, पुलिस विभाग व नगर निगमों में पीपीई किट सप्लाई हो रही है। पूरे उत्तर प्रदेश सहित बैंगलोर, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, हिमाचल, लखनऊ, चेन्नई, उत्तराखंड, तमिलनाडु सहित अन्य स्थानों पर किट बनाकर भेजी जा रही हैं।    

70 से अधिक फैक्टरियों में बन रहीं किट
दौराला शुगर मिल सैनिटाइजर बनाकर 8 राज्यों को भेज रही है। नंगलामल शुगर मिल सैनिटाइजर की सप्लाई कर रही है। शहर में टेबल टेनिस बनाने वाली अंतराष्ट्रीय कम्पनी स्टैग इंटरनेशनल, भल्ला स्पोर्ट्स, वत्स स्पोर्ट्स पीपीई किट बनाकर एम्स, टाटा को दे रहे हैं। हंस यार्न्स में बनी किट एम्स, टाटा सहित देशभर के अस्पतालों, सेना के लिए जा रही है।

इनके साथ पीयरसन केमिकल कॉरपोरेशन, अनामिका उद्योग बागपत रोड, एवरेस्ट लैबोरेट्रीज जयनगर, एसीएमई ड्रेसिंग जयनगर, राधे हैंडलूम इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी, अंबिका सर्जिकल ट्रेडर्स बनवारी वाटिका ट्रांसपोर्ट नगर, जीनेट कॉरपोरेशन, जयपुर लाला मिठन लाल कंपनी छिपी टैंक, एम एल सर्जिकल ड्रेसिंग प्रोडक्ट खंदक बाजार, ईस्टर्न ड्रग सेनेटरी प्रोडक्ट्स गुरुद्वारा सोतीगंज, सुभाष ट्रेडर्स आनंदपुरी, अपेक्स ट्रेडर्स प्रेमपुरी, गैजेट एक्स गगोल रोड, बीआर एक्सपोर्ट्स आर्यनगर, मॉडल प्रोसेस हाउस मकनपुर एपी कांट्रेक्टर शिवलोक, पीपी पॉलीमर्स उदय सिटी पल्लवपुरम, पायोनियर इंटरनेशनल ध्यानचंद नगर व सुनील महाजन एंड संस उद्योग पुरम मास्क व पीपीई किट बनाने का काम चालू है।    

  • जिले में 70 से अधिक इकाइयां बना रहीं पीपीई किट, मास्क।
  • 5 बड़ी निर्यातक कंपनियों में भी बन रहीं पीपीई किट।
  • दौराला शुगरमिल बना रही उच्च गुणवत्ता का सैनिटाइजर।
  • जांच किट की डाई व वेंटिलेटर के लिए वायर की भी सप्लाई।  

देश में नोएडा पीपीई किट व मास्क बनाने में पहले स्थान पर व मेरठ दूसरे स्थान पर है। नोएडा में ओडिओपी में गारमेंट्स, रेडीमेड कारोबार है, वहां उद्यमियों के पास किट का पूरा सेटअप है जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है।

मेरठ में खेल उत्पाद बनते हैं इसलिए संसाधन बनसप्त कम होने के कारण मेरठ दूसरे स्थान पर है। 32 से अधिक बड़ी इकाइयां और तमाम छोटी इकाइयां पीपीई किट बना रही हैं। वेंटिलेटर व जांच किट का वायर, सैनिटाइजर व सर्जिकल सामान भी देशभर में जा रहे हैं। -शैलेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed