{"_id":"5e6f16cf8ebc3ea4ba1eadea","slug":"coronavirus-covid-19-increased-price-of-sanitizer-and-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनवायरस: सैनेटाइजर व मास्क की बढ़ी कीमत, मेडिकल स्टोरों से गायब होने पर लोगों की बढ़ी मुसीबतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनवायरस: सैनेटाइजर व मास्क की बढ़ी कीमत, मेडिकल स्टोरों से गायब होने पर लोगों की बढ़ी मुसीबतें
Mon, 16 Mar 2020 11:33 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की धमक से सैनेटाइजर व मास्क मेडिकल स्टोरों से गायब हो गए है और कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। नगर के मेडिकल स्टोरों पर जब पड़ताल की गयी तो वहां ये सभी चीजे शाटचर्ज के चलते नहीं पायी गयी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते जो सैनेटाइजर की 100 एमएल की शीशी 50 रूपये कीमत की थी, अब उसकी कीमत 140 रूपये तक हो गयी है। मेडिकल स्टोर मालिक अपना फोटो व नाम देने से परहेज करते हुए बताया कि कोरोना वायरस का हल्ला शुरू हुआ, तो उनके यहां मास्क व सैनेटाइजर लेने वालों की भीड़ लग गयी और अब ये नहीं मिल रहे है, जबकि उनक मांग बढ़ती जा रही थी, मास्क की कीमत 2 से 5 थी, अब 15 से 20 रूपये हो गयी है।
विज्ञापन
वहीं बुखार मापने का थर्मामीटर जो पहले 90 रूपये का था, अब वह 250 से 300 रूपये कीमत हो गयी है। बाजार में कोरोना वायरस से बचने के लिए सैनेटाइजर व मास्क गायब है। इसको लेकर लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है और उनमें वायरस से बचने के लिए साधनों को लेकर बेचैनी बढ़ गयी है।
विज्ञापन
वस्तु पहले अब
सैनेटाइजर100 एमएल 50 रूपये 140
सैनेटाइजर 200 एमएल 90 220
सैनेटाइजर 500 एमएल 170 270
सादा मास्क 5 से 10 15 से 20
एन 90 मास्क 120 200
एन 95 मास्क 150 300
लेजर थार्मामीटर 900 3000
डिजीटर थार्मामीटर 60 120
जब इस संबंध में ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि कोरोना वायरस के चलते मास्क, सैनेटाइजर की डिमांड बढी है। अब स्टॉक में नहीं रहा है उनका कोई प्रिंट रेट नहीं है, फिर भी हम अपने स्तर पर दिखवाएगें।