{"_id":"6ab133c95087b4dfac098ec6","slug":"the-track-of-tikri-rajbaha-broke-the-way-to-the-fields-was-closed-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-159193-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टीकरी रजबहे की पटरी टूटी, खेतों में जाने का रास्ता हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टीकरी रजबहे की पटरी टूटी, खेतों में जाने का रास्ता हुआ बंद
विज्ञापन
- किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप
फोटो- 17
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। आदमपुर गांव के जंगल में टीकरी नहर की पटरी पिछले एक सप्ताह से टूटी हुई है। इस समस्या के कारण किसानों को खेतों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। स्थानीय अधिकारी इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
किसान अभिषेक, सूरज, प्रिंस, प्रवीण और आदेश ने अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पटरी टूटने से कटार सिंह और राजकुमार के खेतों में पानी भर गया था। एक सप्ताह पहले यह पटरी क्षतिग्रस्त हुई थी। शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। नहर और उसकी पटरी का लगभग 40 मीटर हिस्सा पूरी तरह से टूट गया है। जल्द ही क्षेत्र में गन्ने की छिलाई का कार्य शुरू होने वाला है। इससे किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में और भी अधिक बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तत्काल पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है।
सिंचाई विभाग शामली के अवर अभियंता कुलदीप कुमार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नहर की टूटी हुई पटरी की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।