फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man can cross the ocean only with the boat of restraint: Ankit Shastri

संयम की नाव से ही भवसागर पार कर सकता मनुष्य : अंकित शास्त्री

Tue, 22 Sep 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Man can cross the ocean only with the boat of restraint: Ankit Shastri
-बरनावा के चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम संयम धर्म की हुई पूजा-अर्चना
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम संयम धर्म की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर शांति विधान का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पंडित अंकित शास्त्री ने भगवान श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजन कराया।

पंडित अंकित शास्त्री ने संयम धर्म के महत्व पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि संयम रूपी नाव में सवार होकर ही मनुष्य संसार रूपी भवसागर को पार कर सकता है। इंद्रियों का निग्रह करना ही संयम है। काम, क्रोध, माया व लोभ से आत्मा को बचाकर जागरूक रहना संयम का स्वरूप है। उन्होंने यह भी बताया कि संयम की टिकट लेकर ही शिवधाम की यात्रा की जा सकती है। विधान में सोमेंद्र जैन, सपना जैन, संजय जैन, राजेश जैन, रुक्मिणी जैन, काजल जैन, अंजू जैन व प्रदीप जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed