फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update, All thirty patients has came report negative in Saharanupar at today

कोरोना वायरस: सहारनपुर में थोड़ी राहत, आज 30 लोगों की आई रिपोर्ट, सभी निगेटिव

Tue, 28 Apr 2020 08:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Apr 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus Update, All thirty patients has came report negative in Saharanupar at today
ठीक होने के बाद मरीजों को फूल देते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के खौफ में डूबे शहरवासियों के लिए मंगलवार का दिन अच्छी खबर लेकर आया। सहारनपुर में कोरोना के दो गंभीर मरीजों की रिपोर्ट पहली बार निगेटिव आई है, जिसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सरसावा लेवल-2 कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। उन्हें एहतियातन 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। इसमें एक महिला भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जनपद में लगातार कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आने की वजह से लोगों में दहशत थी। अभी तक कुल 166 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। हालांकि अभी तक कोई जान का नुकसान नहीं होने के कारण लोगों को कुछ राहत है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि मंगलवार को नोएडा लैब से जिन 30 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनमें पूर्व में पॉजिटिव आए दो लोग भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ के जागृति विहार निवासी रेलवे फार्मासिस्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि, सील किया हाॅटस्पाॅट
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एक नाम डॉक्टर आसिफ का और दूसरा सोनिया अरोड़ा का है, जिन्हें पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल कॉलेज के लेवल-2 कोविड-19 सेंटर में रखा गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली है। निगेटिव आए दोनों लोगों को फूल देकर अस्पताल से छुट्टी की गई है। एहतियातन दोनों को अपने घरों पर 14 दिन के क्वारंटीन में रहने को कहा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed