{"_id":"607552866e4539031b34a3cb","slug":"corona-update-two-people-died-from-corona-in-meerut-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में कोरोना से दो और लोगों की मौत, कल गई थी चार लोगों की जान, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में कोरोना से दो और लोगों की मौत, कल गई थी चार लोगों की जान, लोगों में दहशत
Tue, 13 Apr 2021 01:43 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:43 PM IST
सार
मेरठ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। 55 वर्षीय एक व्यक्ति मेडिकल में ही कार्यरत सिस्टर के पति थे, जबकि 30 वर्षीय युवक शास्त्री नगर का रहने वाला था। दोनों ही कल रात से वेंटिलेटर पर थे। आज उनकी मृत्यु हो गई। दोनों को सांस लेने में दिक्कत थी। मेडिकल के कोविड-19 प्रभारी डॉ. धीरज बालियान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर अपने चरम पर है। जिले में सोमवार को एक दिन में नए मरीजों की संख्या 256 पहुंच गई। वहीं कोरोना से तीन महिलाओं की जान चली गई। बताया गया कि मृतकों में 50 वर्षीय एक महिला मोदीनगर की है, जबकि 48 और 55 साल की दो अन्य महिलाएं मेरठ की हैं। दो महिलाओं की मौत मेडिकल कॉलेज और एक की मौत केएमसी में हुई है। जिले में 250 से ज्यादा संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
इस बीच सरधना के गांधीनगर निवासी 45 वर्षीय सहायक शिक्षक ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह दम तोड़ दिया था। शिक्षका का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही कर दिया गया। बेगमबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक दो दिन पूर्व पॉजिटिव पाए गए थे। उनकी पत्नी और एक बेटा भी संक्रमण की चपेट में है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: नामांकन के दौरान दो प्रत्याशी मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
सोमवार को 8228 सैंपलों की जांच हुई। इसमें सरधना छावनी में 13 मरीज, शास्त्री नगर में 15, दौराला में नौ और गंगानगर में सात मरीज मिले। बेगमबाग, सुपरटेक, इस्लामाबाद, राजेंद्र नगर और पल्लवपुरम में भी नए संक्रमित मिले हैं। मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टर भी संक्रमित पाए गए हैं। इसी क्रम में सोफिया स्कूल में महिलाकर्मी समेत दो और सेंट थॉमस इंगिलश मीडियम में शिक्षक और स्टाफ समेत पांच लोग संक्रमित मिले हैं।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: लापता हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तैयार किया ये बड़ा प्लान, एसएसपी बोले...
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/