फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update: Night curfew will be 11 hours everyday in Meerut after CM Yogi Adityanath order

सीएम योगी के सख्त आदेश पर बदला नाइट कर्फ्यू का समय, अब मेरठ में हर रोज 11 घंटे तक रहेगी पाबंदी

Thu, 15 Apr 2021 03:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Apr 2021 03:17 PM IST
सार

कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक सख्त आदेश दिया है। आदेश के अनुसार अब मेरठ समेत यूपी के दस जिलों में नाइट कर्फ्यू का समय बदल गया है।

विज्ञापन
Corona Update: Night curfew will be 11 hours everyday in Meerut after CM Yogi Adityanath order
मेरठ में लगा नाइट कर्फ्यू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक सख्त आदेश दिया है। आदेश के अनुसार अब मेरठ समेत यूपी के दस जिलों में नाइट कर्फ्यू का समय बदल गया है। कहा गया कि जहां 2000 से अधिक सक्रिय मामले हैं वहां रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। सीएम ने कहा यह आदेश आज रात से ही लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ और गोरखपुर सहित दस जनपदों में जहां 2000 से अधिक एक्टिव केस हैं वहां रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा।
विज्ञापन


रात्रि कर्फ्यू में सख्ती 250 चालान और 22 मुकदमे दर्ज

मेरठ में कोरोना का प्रकोप बढ़ता देखते पुलिस ने भी सख्ती कर दी। बुधवार को पुलिस ने रात में बेवजह हो रही आवाजाही रोकने के लिए मास्क न लगाने पर 250 लोगों के चालान किए, जबकि लॉकडाउन उल्लंघन के तहत 22 मुकदमे दर्ज किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि फोर्स की कमी के कारण रात्रि कर्फ्यू को पूरी तरह से लागू करने में दिक्कत आ रही है। पंचायत चुनाव में जिले की पुलिस दूसरे जनपदों में भेजी गई है। मंगलवार रात एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने शहर में रात्रि में निरीक्षण किया था। इस दौरान कई लोग बेवजह सड़कों पर को घूमते हुए दिखे थे। 


यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ी वारदात: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, कार में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर

इसके बाद एसएसपी ने बुधवार को मास्क न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलवाया। इसके तहत 250 लोगों के चालान किए गए। लॉकडाउन का उल्लंघन के मामले में अलग-अलग थानों में 22 मुकदमे भी दर्ज किए गए। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मंगलवार तक इस तरह के मामलों में सिर्फ तीन ही मुकदमे दर्ज किए गए थे।

यह भी पढ़ें: यूपी: महिला थाने में हुई प्रेमी युगल की शादी, हर तरफ हो रही पुलिस की सराहना, देखिए तस्वीरें

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed