{"_id":"61dc5fd7fb517539640807f5","slug":"corona-update-1030-new-corona-positive-have-found-in-meerut-city-and-one-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में फूटा कोरोना बम: एक दिन में मिले 1030 नए मरीज, एक व्यक्ति की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में फूटा कोरोना बम: एक दिन में मिले 1030 नए मरीज, एक व्यक्ति की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Tue, 11 Jan 2022 12:34 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:34 AM IST
सार
मेरठ जिले में सोमवार को कोरोना के 1030 नए मरीज मिले हैं। एक दिन में इतने मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। वहीं प्रशासन ने भी जिले में सख्ती बढ़ा दी है।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सोमवार को कोरोना का बम फूट पड़ा। जिले में आज 1030 नए मरीज मिले हैं। बताया गया कि सात महीने बाद एक हजार की संख्या पार हुई है। वहीं एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन
मेरठ जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। सोमवार को 9529 लोगों की जांच में जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ समेत 1030 मरीज मिले। सात माह बाद जिले में एक हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। हस्तिनापुर के 71 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई है। वह एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। किडनी और लिवर के मरीज थे।
विज्ञापन
जयभीमनगर में 93, रजबन में 53, कैंट में 53, कंकरखेड़ा में 58, राजेंद्र नगर में 79, पुलिस लाइंस में 46, लल्लापुरा में 45, मलियाना में 43, साबुन गोदाम में 43, दौराला में 36, कसेरू बक्सर में 36, नंगला बट्टू में 68 और पल्हेड़ा में 84 संक्रमित मिले हैं। बाकी अन्य क्षेत्रों के हैं। इन मरीजों में 653 पुरुष और 377 महिला वर्ग से हैं। इनमें से 103 बच्चे व किशोर (लड़के-लड़कियां) भी हैं। इनमें शिक्षक, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, मेडिकल के छात्र-छात्राएं, कारोबारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
जिले में अब सक्रिय केस 3225 हो गए हैं। 22 अस्पतालों में भर्ती हैं। 3203 होम आइसोलेशन में हैं। 24 मरीजों की छुट्टी हुई है। तीसरी लहर में मेरठ में कोरोना से अब तक छह मौत हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में कोरोना से अब तक 851 की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
आईजी ऑफिस के दस पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, कुल 58 हुई संख्या
मेरठ में कोविड-19 पुलिस महकमे पर हावी होता दिख रहा है। सोमवार को आईजी दफ्तर के 10 पुलिसकर्मियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद से पूरे दफ्तर में खलबली मची है। अभी तक कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 58 बताई जा रही है। विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे पुलिस प्रशासन को कोरोना के रूप में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ रही है, वैसे ही पुलिस महकमे में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। अभी तक इक्का-दुक्का थाने में ही जुकाम, बुखार, खांसी के लक्षण वाले पुलिसकर्मी दिख रहे थे लेकिन अब धीरे-धीरे इसका विस्तार होने लगा है।
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
जीनोम सीक्वेंसिंग में अब ओमिक्रॉन के ही मरीज
मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि जीनोम सीक्वेंसिंग के जो भी सैंपल की जांच की जा रही है, उनमें अब अधिकांश ओमिक्रॉन के ही मरीज निकल रहे हैं। लिहाजा अब उन्हीं मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे, जिनकी मृत्यु हो गई या जो गंभीर मरीज हैं। मेरठ से 61 सैंपल भेजे गए थे, जिनमें से 21 की रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। इनमें से छह को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी।
इस तरह बढ़ रही रफ्तार
तारीख मरीज
10 जनवरी 1030
09 जनवरी 664
08 जनवरी 560
07 जनवरी 405
06 जनवरी 303