फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cop who left carbine on bus seat in Meerut suspended, army personnel handed over the carbine to police

मेरठ: सरकारी कार्बाइन को बस में छोड़ने वाला सिपाही निलंबित, सेना ने जवान ने पुलिस को सौंपी, होगा सम्मानित

Tue, 10 Aug 2021 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Aug 2021 11:38 AM IST
सार

एसएसपी बुलंदशहर ने  सिपाही को निलंबित कर दिया है। कार्बाइन को लावारिस में छोड़ने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसे दूसरे जोन में ट्रांसफर कराने की संस्तुति हो गई है। उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन
Cop who left carbine on bus seat in Meerut suspended, army personnel handed over the carbine to police
कार्बाइन को इंस्पेक्टर को सौंपता सेना का जवान - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरकारी कार्बाइन लावारिस हालत में छोड़ने वाला सिपाही को एसएसपी बुलंदशहर ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि कार्बाइन मिलने का पता चलने के बाद एसएसपी ने इसकी सूचना मेरठ जोन के सभी जिलों में फ्लैश करा दी। तकरीबन चार घंटे बाद लावारिस हालत में कार्बाइन को छोड़ने वाले सिपाही का नाम और पोस्टिंग का पता चला।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी सिपाही योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एसपी देहात बुलंदशहर हरेंद्र सिंह जांच करने मेरठ पहुंचे और कार्बाइन को अपने कब्जे में लिया। लावारिस हालत में कार्बाइन छोड़ने वाला सिपाही योगेश फिलहाल शिकारपुर बुलंदशहर ब्लॉक प्रमुख पंकज कुमार की सुरक्षा में है। 
विज्ञापन


वह ब्लॉक प्रमुख के साथ लखनऊ गया हुआ था। बताया गया कि उसका ब्लॉक प्रमुख से विवाद हो गया। इसके बाद वह ब्लॉक प्रमुख को लखनऊ में छोड़कर भाग आया। आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि सिपाही योगेश शर्मा की लापरवाही सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते एसएसपी बुलंदशहर ने उसको निलंबित कर दिया है। कार्बाइन को लावारिस में छोड़ने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसे दूसरे जोन में ट्रांसफर कराने की संस्तुति हो गई है। उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी है।

ये था पूरा मामला
मूल रूप से बुलंदशहर जिले के गांव खेड़ी के रहने वाले रोहित कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह वर्तमान में परिवार के साथ कंकरखेड़ा के अमोलिक एनक्लेव खिर्वा रोड पर रहते हैं। रोहित जाट रेजिमेंट बरेली में सिपाही के पद पर तैनात हैं। सोमवार को रोहित एक कार्बाइन लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंचे।

जवान ने कंकरखेड़ा प्रभारी तपेश्वर सागर को कार्बाइन संख्या 1523347 तथा 30 कारतूस व एक मैगजीन सौंपते हुए बताया कि वह रोडवेज से अपने घर आ रहा था। उनकी सीट पर ही एक सिपाही अपनी सरकारी कार्बाइन लिए बैठा था।

गजरौला के आसपास सिपाही रोडवेज बस से उतर गया और अपनी कार्बाइन छोड़ गया। सिपाही के बस में वापस न आने पर उसने लावारिस पड़ी कार्बाइन को कब्जे में ले लिया और पुलिस के सुपूर्द कर दी।

सेना का जवान होगा सम्मानित 
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि सेना के सिपाही ने सराहनीय काम किया है। उन्हें सम्मानित किया जाएगा। गनीमत रही कि सेना का जवान बस में सवार था, अन्यथा यह कारबाइन चोरी हो सकती थी या फिर उसे लेकर कोई जा भी सकता था। इससे बड़ी घटना भी हो सकती थी। लापरवाही करने वाले सिपाही की जानकारी ब्लाक प्रमुख से भी ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed