{"_id":"5a68a0434f1c1b9f268b6302","slug":"controversy-over-dancing-at-dj-in-ghudchadi-father-son-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद, बाप-बेटे को मारी गोली, गम में डूबीं शादी की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद, बाप-बेटे को मारी गोली, गम में डूबीं शादी की खुशियां
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 24 Jan 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
बाप-बेटे को गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में घुड़चढ़ी के दौरान नाचने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां
विज्ञापन
जय कुमार पुत्र जय सिंह और उसका बेटा विपिन रमाला गांव के रहने वाले हैं। मंगलवार की रात में गांव में ही रोहताश के बेटे की घुड़चढ़ी चल रही थी। सोनू, पप्पन, शनि, विपिन भी डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान विपिन का तीनों युवकों से डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया और विपिन को घर भेज दिया। इसके बाद सोनू, पप्पन और शनि विपिन के घर में पहुंचे। वहां विपिन और उसका पिता घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि तीनों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। इससे विपिन और जय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी तीनों युवक तमंचे लहराते हुए भाग गए। सूचना पर रमाला थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी बड़ौत भेजा। वहां के चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने आरोपी युवकों के तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। विपिन ने सोनू, पप्पन और शनि को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई । उधर, थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों युवक नशे की हालत में थे। डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हुआ । इसके बाद उन्होंने गोलियां चलाई है। आरोपी तीनों युवकों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/