फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Controversy escalates over the transfer of the CHC in-charge; ASHA workers come out in support and stage a sit-in protest.

Meerut News: सीएचसी प्रभारी के तबादले पर बढ़ा विवाद, समर्थन में आई आशाएं, धरने पर बैठी

Tue, 08 Sep 2026 07:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Controversy escalates over the transfer of the CHC in-charge; ASHA workers come out in support and stage a sit-in protest.
सरूरपुर। सीएचसी में धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ता। संवाद
सीएमओ बोले- नहीं निरस्त होगा तबादले का आदेश, जल्द नए प्रभारी कार्यभार संभालें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह के तबादले को लेकर सरूरपुर सीएचसी में विवाद बढ़ता जा रहा है। एक ओर मुख्य शिकायतकर्ता ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने 10 सितंबर तक कार्रवाई नहीं होने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिकायत करने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर डॉ. राघो सिंह के समर्थन में आशाओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इससे सीएचसी प्रभारी की कुर्सी को लेकर खींचतान और तेज हो गई है।
सीएचसी प्रभारी पर लापरवाही और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की थी। शिकायतों के बाद सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने 31 अगस्त को आदेश जारी कर डॉ. राघो सिंह का तबादला हेल्थ पोस्ट कैंट कर दिया था। वहीं, सीएचसी सरूरपुर की प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. अश्वनी कुमार को सौंपने के आदेश दिए गए थे। तबादला आदेश जारी हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी प्रभारी की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि डॉ. अश्वनी कुमार ने अभी तक प्रभारी का कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। वहीं, बताया जा रहा है कि डॉ. राघो सिंह भी प्रभारी की सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं। अब डॉ. राघो सिंह के समर्थन में धरने पर बैठीं आशाओं ने सीएचसी प्रभारी का तबादला निरस्त करने की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गईं। आशाओं का कहना है कि डॉ. राघो सिंह को हटाने का फैसला उचित नहीं है। उन्होंने सीएचसी प्रभारी पर लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में उनके साक्ष्य दिखाने की भी मांग की है। आशा कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने सीएचसी प्रभारी के खिलाफ कथित लापरवाही और व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर सीएमओ से शिकायत की थी। उनके अलावा विधायक गुलाम मोहम्मद और 10 से अधिक ग्राम प्रधानों ने भी सीएचसी में हो रही कथित लापरवाही और खामियों को लेकर शिकायतें की थीं। शिकायतों के बाद ही सीएमओ की ओर से तबादला आदेश जारी किया गया था।
सीएमओ डॉ. राम प्रसाद का कहना है कि तबादले का आदेश निरस्त नहीं होगा। डॉ. अश्वनी कुमार को जल्द कार्यभार ग्रहण करने को बोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed