फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   constable husband was cheating on her wife after nine months of marriage in Meerut , wife reached at girlfriend house

Meerut: शादी के नौ माह बाद ही खुला सिपाही की बेवफाई का राज, प्रेमिका के घर पहुंची पत्नी ने किया हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे

Fri, 15 Jul 2022 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 15 Jul 2022 03:51 PM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में तैनात सिपाही की बेवफाई का शादी के नौ माह बाद ही राज खुल गया। सिपाही की पत्नी ने प्रेमिका के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। बात मारपीट तक जा पहुंची। वहीं जानकारी लगने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस के सामने भी खूब मारपीट हुई। पुलिस दोनों पक्षों से वार्ता कर रही है।

विज्ञापन
constable husband was cheating on her wife after nine months of marriage in Meerut , wife reached at girlfriend house
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में तैनात सिपाही की पत्नी ने शुक्रवार को पति की प्रेमिका के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। नवविवाहिता अपने भाइयों के साथ लावड़ क्षेत्र निवासी पति की प्रेमिका के घर पहुंच गई। महिला ने प्रेमिका के परिजनों से बातचीत की तो प्रेमिका की मां ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और खूब लात-घूंसे चले।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को लावड़ चौकी ले आई। बताया कि चौकी में भी दोनों पक्षों के बीच खूब जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं सिपाही की पत्नी ने पति पर तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तू मेरी हो न सकी किसी की होने न दूंगा: गोली मारने के बाद तड़पती प्रेमिका से लिपटकर रोया, फिर खुद को मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार सिपाही नौशाद पाशा मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में तैनात है। कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन  के दौरान सिपाही को लावड़ क्षेत्र में तैनाती मिली। इसी दौरान सिपाही का क्षेत्र निवासी एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। 3 अक्तूबर 2021 को सिपाही की ग्राम इतियाला जिला संभल निवासी साजिया के साथ शादी हो गई। शादी के बाद भी सिपाही का प्रेमिका से प्रेम-प्रसंग जारी रहा।

बताया कि सिपाही पत्नी को उसके मायके छोड़ आया और लाने का नाम ही नहीं ले रहा था। इस बीच पत्नी को पति के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो वह अपने सिपाही भाई के साथ शुक्रवार को लावड़ थानाक्षेत्र में प्रेमिका के घर पहुंच गई। जहां प्रेमिका की मां ने सिपाही की पत्नी और उसके भाई के साथ मारपीट कर डाली।

यह भी पढ़ें: Photos: प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद पर चला दी गोली, 10 साल की मोहब्बत का ऐसे हुआ खौफनाक अंत

इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां पुलिस के सामने ही फिर से दोनों पक्षों के बीच लात घूंसे चले और जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों को शांत कराया और बातचीत की।

सिपाही की पत्नी ने पति पर तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से वार्ता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed