फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Constable accused of assaulting wife

Meerut News: सिपाही पत्नी पर लगाया मारपीट करने का आरोप

Mon, 23 Feb 2026 08:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 23 Feb 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Constable accused of assaulting wife
एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के रामकुमार ने अपनी सिपाही पत्नी पर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया। रामकुमार ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के बाद पीड़ित को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शामली-करनाल हाईवे स्थित एक गांव निवासी रामकुमार ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व खरखौदा कस्बे के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। युवती यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। रामकुमार के अनुसार शादी के बाद से पत्नी आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद करती है। विरोध करने पर परिवार पर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देती है। 7 फरवरी को युवती के परिजन रामकुमार के घर पहुंचे। यहां दंपती के परिजनों में जमकर कहासुनी हुई। आरोप है कि पत्नी के परिजनों ने रामकुमार के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रामकुमार चोट लगने से घायल हो गया। रामकुमार ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed