फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congressmen paid homage to Kanshi Ram

Meerut News: कांग्रेसियों ने किया कांशीराम को नमन

Thu, 09 Oct 2025 10:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 09 Oct 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Congressmen paid homage to Kanshi Ram
मेरठ। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में बुढ़ानागेट स्थित पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई गई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौरव भाटी व संचालन जैनेंद्र जाटव व योगेश हितेश ने किया। गौरव भाटी ने कहा कि कांशीराम ने दलित और बहुजन समाज के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। योगी जाटव ने कहा कि काशीराम जी ने बहुजन समाज को सत्ताधारी वर्ग बनाने का लक्ष्य रखा, ताकि वे सिर्फ आरक्षण मांगने वाले न रहें, बल्कि दूसरों को आरक्षण देने में सक्षम बन सकें। बाबू चमन लाल, मंडल अध्यक्ष अरुण कौशिक, उदयवीर त्यागी, राकेश कुशवाह, सय्यद आमिर रजा ने भी कांशीराम के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सुनीता मंडल, अफसा, लाता गौतम, नसीम सैफी, कामेश रतन, मुजीब खान माैजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed