{"_id":"5e03cb028ebc3e87f846dee4","slug":"congress-will-fight-for-the-nominated-people-i-the-uprising-meerut-news-mrt4605784159","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव में नामदज लोगों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस, हाईकमान ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रव में नामदज लोगों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस, हाईकमान ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
मेरठ। नागरिक संशोधन कानून को लेकर हुए उपद्रव में नामजद लोगों के पक्ष में कांग्रेस ने राजनीतिक लड़ाई लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। उपद्रव के आरोप में नामजद लोगों की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान ने मांग ली है। बुधवार को कांग्रेेसियों ने मुकदमों की प्रतियां बटोरनी शुरू कर दीं। नामजदों की सूची इसी सप्ताह हाईकमान को पहुंच जाएगी।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में न घुसने देने के बावजूद पार्टी ने उपद्रव में मारे गए लोगों के परिजनों और नामजद लोगों की लड़ाई से कदम पीछे नहीं खींचे हैं। बुधवार को पार्टी हाईकमान ने जिला व शहर अध्यक्ष से उपद्रव में घायल हुए और मरने वालों के परिवार वालों से मिलकर उनकी समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। पार्टी ने पदाधिकारियों को जिस तरह से लगाया है, उससे साफ हो रहा है कि कांग्रेस फिर से अपने परंपरागत वोट को साधने का प्रयास कर रही है।
इस संबंध में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और शहर अध्यक्ष हाजी जाहिद अंसारी का कहना है कि जिन बेगुनाह लोगों को नामजद किया जा रहा है। उस पर भी पार्टी हाईकमान ने संज्ञान लिया है। मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जहां-जहां भी उपद्रव हुआ है, लोग मारे गए या घायल हुए हैं अथवा बेगुनाहों को नामजद किया जा रहा है, ऐसे सभी लोगों की लड़ाई लड़ी जाएगी।