{"_id":"61f83d4cba64330d425dcd13","slug":"congress-star-campaigner-hardik-patel-said-that-bjp-is-only-seeking-votes-in-the-name-of-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: मेरठ पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक हार्दिक पटेल, बोले- महंगाई पर कोई बात नहीं, सिर्फ धर्म पर चुनाव लड़ रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: मेरठ पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक हार्दिक पटेल, बोले- महंगाई पर कोई बात नहीं, सिर्फ धर्म पर चुनाव लड़ रही भाजपा
Tue, 01 Feb 2022 01:19 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:19 AM IST
सार
कांग्रेस के स्टार प्रचारक हार्दि पटेल सोमवार को मेरठ गांव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ धर्म के नाम पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
हार्दिक पटेल (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक हार्दिक पटेल ने कहा कि भाजपा सिर्फ धर्म के नाम पर चुनाव लड़ रही है। योगी सरकार ने जनता की जेब खाली कर दी, लेकिन महंगाई पर बात नहीं कर रही है। महंगाई तब ही कम होगी, जब भाजपा चुनाव हारेगी।
विज्ञापन
शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा के शारदा रोड स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय पर प्रेसवार्ता में हार्दिक पटेल ने कहा कि 2017 में योगी आदित्यनाथ के पास मंदिर मुद्दा था, लेकिन अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो लोगों के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मेरठ, लखनऊ और वाराणसी तक भाजपा सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर चुनाव लड़ रही है। हार्दिक ने कहा कि मैं महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि से आया हूं, नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भूमि से नहीं। हमारी पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी में सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, शहर प्रभारी नसीम खान, प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा
विज्ञापन
‘महामहंगाई भाजपा लाई’ बुकलेट का लोकार्पण
हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘महामहंगाई भाजपा लाई’ बुकलेट लोकार्पण के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि इस बुकलेट का लोकार्पण मेरठ से किया जा रहा है। इस बुकलेट में कपड़े, एटीएम से पैसा निकालना, इंडिया पेमेट बैंक शुल्क बढ़ोत्तरी, रेल यात्री भाड़ा आदि के बारे में टिप्पणी है।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: बढ़ रहीं जयंत की मुश्किलें, बागपत-मेरठ के बाद शामली में नया मामला, जाति विशेष को लेकर वीडियो वायरल