{"_id":"5f4d5bb48ebc3e17653c6282","slug":"congress-sewa-dal-activist-arrested-kithor-news-mrt499008761","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन
खरखौदा। किसानों के बढ़े प्रतिकर की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ता किसान अधिकार यात्रा निकालकर लोहियानगर सब्जी मंडी से कमिश्नर कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान खरखौदा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 12 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों के बढ़े प्रतिकर की मांग को लेकर किसान अधिकार यात्रा निकाली। आवास एवं विकास परिषद के गांव काजीपुर, सरायकाजी, कमालपुर, घोसीपुर की जमीन जागृति विहार एक्सटेंशन योजना 11 के लिए अधिग्रहण की गई थी। उक्त गांवों के सर्किल रेट के हिसाब से प्रत्येक किसान के साथ समझौता कर अधिग्रहण पूरा हुआ था। जिसमें सराजकाजी, काजीपुर व मेरठ कस्बे को 1000 रुपये प्रतिवर्ग मीटर व कमालपुर को 800 रुपये प्रति वर्गमीटर व घोसीपुर को 600 रुपये प्रति वर्गमीटर प्रतिकर की घोषणा की गई थी। वहीं, आवास व विकास परिषद द्वारा दस फीसदी जमीन देने की भी घोषणा की गई थी। जिसे पांच फीसदी भूखंड के रूप में विकसित कर किसानों को दी जानी थी। वहीं, प्रत्येक समझौते में शर्त रखी गई थी। इसके तहत यदि गांवों में किसी भी किसान का प्रतिकर बढ़ाया गया पूरी योजना पर लागू होगा।
आवास व विकास परिषद ने 2012 में 220वीं बैठक में गांव कमालपुर का 196 वर्गमीटर, घोसीपुर का 396 वर्गमीटर बढ़ाकर 996 रुपये दिया गया। काजीपुर, सराय काजी व मेरठ कस्बा का सर्किल रेट 1000 रुपये था। जिनका घोसीपुर की तर्ज पर 66 प्रतिशत बढ़ाकर मिलना चाहिए। योजना के किसानों को दिया जाने वाला विकसित भूखंड गाजियाबाद की तर्ज पर छह प्रतिशत किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं की यात्रा प्रारंभ होते ही सीओ किठौर देवेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर, सुमित गुर्जर, अमित गुर्जर, बिल्लू सिंह व जयपाल सिंह आदि समेत अन्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 12 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, एसडीएम सदर ने उन्हें देर शाम एक-एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी।