फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress Marathon in Meerut today: Boxer Vijendra boosts up the spirits of the contestants

मेरठ में कांग्रेस की मैराथन आज: बॉक्सर विजेंद्र ने बढ़ाया हौसला, टीशर्ट के लिए प्रतिभागियों में मची मारामारी

Sun, 19 Dec 2021 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Dec 2021 12:02 PM IST
सार

महिलाओं और बालिकाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस मैराथन का आयोजन कर रही है। आज मेरठ में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। सुबह नौ बजे से कैलाश प्रकाश स्टेडियम से यह दौड़ शुरू की गई। इस दौरान प्रतिभागियों में टी शर्ट के लिए मारामारी मच गई। 

विज्ञापन
Congress Marathon in Meerut today: Boxer Vijendra boosts up the spirits of the contestants
ओलंपिक पदक विजेता विजेंद्र सिंह व मिस इंडिया रनरअप रहीं मान्या सिंह, स्टेडियम में टीशर्ट के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनावों में महिलाओं और बालिकाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस  मैराथन का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में आज मेरठ में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से सुबह नौ बजे मैराथन शुरू हुई। पांच किमी की दौड़ में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह, मिस इंडिया 2020 रनरअप मान्या सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
महासचिव प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के आह्वान के साथ दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि पांच किलोमीटर की बालिकाओं/महिलाओं की मैराथन स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ से शुरू होकर, एसएसपी ऑफिस, चौधरी चरण सिंह पार्क, स्टेडियम होते हुए, सर्किट हाउस के सामने से विक्टोरिया पार्क, स्पोर्ट्स स्टेडियम पर समाप्त होगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव: उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा आज, 2822 अधिवक्ताओं ने किया था मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश सचिव अजित सिंह दोला व नसीम खान ने शनिवार को दौड़ के संयोजक जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व जिलाध्यक्ष जाहिद अंसारी के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। रजिस्ट्रेशन निशुल्क किया गया। हरिकिशन ने बताया कि प्रथम विजेता को स्कूटी, द्वितीय को स्मार्टफोन व तृतीय को स्मार्ट घड़ी इनाम में दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed