{"_id":"61bec4605d10ed0f6075d9fa","slug":"meerut-bar-association-elections-fate-of-the-candidates-will-be-decided-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव: उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा आज, 2822 अधिवक्ताओं ने किया था मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव: उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा आज, 2822 अधिवक्ताओं ने किया था मतदान
Sun, 19 Dec 2021 11:04 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:04 AM IST
सार
मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए आज मतगणना होगी। शुक्रवार को 3666 में से 2822 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था।
विज्ञापन
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए आज मतगणना होगी। इसमें 46 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। शुक्रवार को मतदान पंडित नानक चंद सभागार में सम्पन्न हुआ था। इसमें कुल 3666 मतदाताओं में से 2822 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
यह चुनाव 21 पदों के लिए कराया गया। इनमें वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों पर निर्विरोध चयन हो चुका है। इसलिए अब शेष 15 पदों के लिए पदाधिकारी चुने जाने हैं। इनका भविष्य मतपेटियों में कैद हो गया।
शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद त्यागी की शोकसभा के कारण मतगणना नही हो पाई थी। मतगणना रविवार सुबह नौ से शुरू हो गई।
जीत-हार की संभावना को आंकते रहे उम्मीदवार
मतदान के बाद शनिवार को सभी उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ बैठकर जीत और हार की संभावनाओं को लेकर मंथन करते रहे। यह गुणा भाग होती रही कि किस खेमे और जाति से अधिक वोटिंग की गई और किसका पैनल मजबूत रहा और किसका पीछे। जातिगत आधार भी इस चुनाव में काफी असर डालता रहा है। बता दें कि चुनाव में सुशील गुप्ता पैनल, जितेंद्र सिंह पैनल, गजेंद्र पाल सिंह पैनल के उम्मीदवार मैदान में है।