फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   congress leaders protest at ccsu

Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कांग्रेस का प्रदर्शन, एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन

Mon, 13 Apr 2026 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
congress leaders protest at ccsu
- पुलिस की कांग्रेसियों से हुई झड़प
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक के विरोध में प्रदर्शन करते हुए एडीएम सिटी बृजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही विश्वविद्यालय परिसर में एकत्रित होने लगे थे, लेकिन बोर्ड बैठक शुरू होने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने उन्हें मुख्य गेट पर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए जमकर नारेबाजी की।
रंजन शर्मा ने कहा कि मेरठ नगर निगम की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हैं, जिससे आम जनता, व्यापारी वर्ग और गरीब तबका बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से किया गया वादा आज तक पूरा नहीं किया गया, जो उनके साथ अन्याय है। उन्होंने जीआईएस सर्वे के नाम पर की जा रही भारी गृहकर वृद्धि को लूट करार देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम प्रशासन ने जल्द ही जनता को राहत नहीं दी, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

इस बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पुलिस से लगातार झड़प होती रही। एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर महापौर व नगर आयुक्त के साथ बैठक कराकर मांगों का समाधान कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा , सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर, अभिमन्यु त्यागी,आदित्य शर्मा, बबली देवी, रीना शर्मा, समसुद्दीन चौधरी, संजय कटारिया, अनिल अरोड़ा, विनोद सोनकर, अनिल प्रेमी ने भी संबोधन किया। सचिन शर्मा, सलीमुद्दीन शाह, कमल जायसवाल, शोएब साबरी, प्रवीण जैन, केडी शर्मा, कपिल पाल, सुशील सैनी, पीयूष रस्तोगी, मतीन अंसारी, राजकुमार शर्मा, नरेश नेगी, तरुण ठाकुर, शोएब साबरी आदि मौजूद रहे।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed