{"_id":"5f3451598ebc3eabed24c207","slug":"congratulations-song-cradling-muralidhar-city-news-mrt4959797100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजे बधाई गीत... मुरलीधर को झुलाया पालना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजे बधाई गीत... मुरलीधर को झुलाया पालना
विज्ञापन
बजे बधाई गीत... मुरलीधर को झुलाया पालना
मेरठ। शहर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उत्साह और उमंग से परिपूर्ण रहा। कन्हैया के बाल स्वरूप के दर्शनों के लिए लोग खुद को रोक नहीं पाए। किसी ने मंदिर में भगवान को पालना झुलाया तो कोई भजन गाता नजर आया। घरों में श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की गई। काफी बड़ी संख्या में लोगों ने बुधवार को भी व्रत रखा। मंदिरों में बाल गोपाल कान्हा के स्वरूप में अभिभावकों के साथ आते जाते नजर आए। कुछ परिवारों ने केक काटकर नटखट कान्हा का जन्मदिन मनाया।
बाबा औघड़नाथ मंदिर में हुआ पूजन
बाबा औघड़नाथ मंदिर में परंपरागत तरीके से दूसरे दिन भी पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने मंदिर के बाहर खड़े होकर दिव्य दर्शन किए। बाल गोपाल का पंचामृत से अभिषेक हुआ। समिति अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल और महामंत्री सतीश सिंघल ने प्रसाद वितरण किया। बाईपास स्थित कॉलोनियों में जन्माष्टमी पर कुछ घरों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। सदर सहित गढ़ रोड और दिल्ली रोड के मंदिरों में भव्य सजावट की गई।
मंदिरों में सजाई गई झांकी
शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म की झांकी सजाई गई थी। सदर स्थित धानेश्वर चौक मंदिर और वामन भगवान मंदिर में झांकी का मनमोहक दृश्य था। वेस्ट एंड रोड स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में मां के दरबार के बराबर में कृष्ण जन्म की झांकी सजाई गई। सराफा बाजार स्थित मंदिर महादेव, बजाजा बाजार स्थित मंदिर, कागजी बाजार स्थित गंगा मंदिर, ऊंचा नील स्थित राधा कृष्ण मंदिर, होली मोहल्ला दाऊ जी का मंदिर, लाला के बाजार पीपल वाला मंदिर, पत्थरवालान राधा कृष्ण मंदिर, बाबा खाकी स्थित दुर्गा मंदिर, जत्ती बाबा मंदिर जत्तीवाड़ा भव्य रुप से सजाया गया। गढ़ रोड वैशाली कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री लड्डू गोपाल और श्री राधाकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गईं। आयोजन में अरविंद अग्र्रवाल, सुभाष दीक्षित, सुनील सिंह, संतोष रानी, बंटी, तारीफ सिंह आदि का सहयोग रहा।