फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Confluence of vehicles will be held at Pratapur Interchange, will be jammed

परतापुर इंटरचेंज पर होगा वाहनों का संगम, लगेगा जाम

Sun, 17 Jan 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Confluence of vehicles will be held at Pratapur Interchange, will be jammed
मेरठ। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे मेरठ में जहां से शुरू हो रहा है उसका निर्माण लगभग पूरा होने वाला है। परतापुर इंटरचेंज ही एक्सप्रेसवे का मुख्य केंद्र है। अमर उजाला ने अपने शुक्रवार के अंक में इसके नक्शे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसमें शहरवासियों को पता लग पाया कि किस तरह से मेरठ में आने वाले ट्रैफिक को एक्सप्रेसवे की ओर जाना है। इसमें मेरठ से एक्सप्रेसवे की ओर जाने पर काफी लंबा जाने के बाद यू-टर्न का विकल्प दिया गया है। इससे जाम की स्थिति बनेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर भी जाम की स्थिति बनेगी। परतापुर इंटरचेंज पर मिट्टी लेवलिंग का कार्य किया जा रहा है। इंटरचेंज का ढांचा बनकर खड़ा हो गया है। ढांचा बनने के बाद इसमें देखकर पता चल रहा है कि ट्रैफिक अव्यवस्थित हो सकता है। ऐेसे में बाद में एक्सप्रेसवे से उतरकर या चढ़ने पर जाम झेलना पड़ सकता है। हालांकि, देहरादून से आने वाले वाहनों को सीधे एक्सप्रेसवे पर चढ़ने की सुविधा दी गई है, लेकिन मेरठ से आने वाले वाहनों को काफी चलकर यू-टर्न लेकर आना होगा।
विज्ञापन

यहां आएंगी परेशानियां
गाजियाबाद की तरफ से आने वाली बसों के लिए एक्सप्रेसवे की तरफ से ही अंडरपास को खोल जाएगा। ऐसे में जो वाहन देहरादून से आने पर मेरठ की ओर जाना चाहेंगे। उन्हें भी यू-टर्न लेना होगा, जिससे यहां ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनेगी। यहां दो स्थानों पर जाम की स्थिति बनेगी। एक तरफ तो यू-टर्न लेने पर और दूसरा जब वाहन एक्सप्रेसवे के शुरुआत केंद्र पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल वाहनों के लिए मुश्किलें
शहर में चलने वाले छात्रों के वाहन सहित अन्य किसी को एनएच-58 की तरफ जाना है तो उसे भी दिल्ली की तरफ जाकर यू-टर्न लेकर आना होगा। एनएच-58 पर सबसे अधिक इंजीनियरिंग कॉलेज, होटल मौजूद हैं। शादियों के सीजन के समय इस रोड पर ही सबसे अधिक आयोजन होते हैं। ऐेसे में परतापुर इंटरचेंज पर जाम की स्थिति बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed