फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict in two sides in Bijnor, 12 people injured

यूपी: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर पथराव, एक दर्जन लोग घायल

Mon, 27 Aug 2018 09:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 27 Aug 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
Conflict in two sides in Bijnor, 12 people injured
दो पक्षों में संघर्ष, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव जमीरूद्दीन हथाई में दो पक्षों के बीच विधानसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर रंजिश के चलते हुए विवाद में जमकर पत्थर हुआ और लाठी-डंडे चले। इस विवाद में 12 लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

विज्ञापन

        
गांव जमीरूद्दीन हथाई में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान गांव के वर्तमान प्रधान नाहिदा के पति फुरकान अहमद उर्फ बब्बू व इमरान अहमद के बीच वोट डालने व समर्थन करने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय ग्रामवासियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे इमरान पक्ष के रिजवान, जमीलूद्दीन समेत कई लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान प्रधान के पति बब्बू पक्ष के भूरे खां व वसीम का मस्जिद के सामने इमरान पक्ष के लोगों से आमना-सामना हो गया। दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के अन्य लोग भी आ गए। दोनों पक्षों के जमकर पत्थरबाजी व लाठी-डंडे चले। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। वहां से गुजर रहे नाजियों ने मस्जिद में घुस गए। कई लोगों के घरों में पत्थरबाजी भी हुई।

विज्ञापन

बता दें कि इस विवाद में सलमान अहमद, रिजवान अहमद, नाजिया, इसरार अहमद, अजीम, शहजाद, भूरे व वसीम समेत 12 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पत्थरबाजी में रास्ते पर खड़े कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed