फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complicating police looking for missing merchant brothers

लापता व्यापारी भाइयों की तलाश में उलझी पुलिस  

Mon, 19 Sep 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 19 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Complicating police looking for missing merchant brothers
police cap logo - फोटो : अमर उजाला
अब्दुल्लापुर से लापता सीमेंट व्यापारी भाइयों को तलाश में पुलिस बुरी तरह उलझ गई है। पुलिस यह तो मान रही है कि दोनों भाइयों समेत परिवार के चारों सदस्य किसी दूसरे शहर या राज्य में छिपे हैं। लेकिन कहां यह स्पष्ट नहीं है। ऐसे में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों की पुलिस से मदद मांगनी शुरू कर दी है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने विदेश मंत्रालय को शिकायत भेजकर मदद मांगी है।
विज्ञापन

एसपी देहात डॉ. प्रवीन रंजन ने शनिवार को दावा किया था कि सीमेंट व्यापारी जितेंद्र, रविंद्र, रविंद्र की पत्नी क्षमा और उसका पुत्र ऋषभ करोड़ों रुपये लेकर गायब हुए हैं।
विज्ञापन


जितेंद्र के पार्टनर अजय सैनी ने पूछताछ में दोनों भाइयों के मद्रास या कोलकाता जाने की बात कही थी। पुलिस के सामने समस्या यह है कि इन राज्यों में उनको ढूंढना इतना आसान नहीं है। इसकी भी कोई गारंटी नहीं कि दोनों भाई इन राज्यों में ही हों। एसपी देहात का कहना है कि अभी तक यह नहीं पता चला है कि व्यापारी भाई किस राज्य में भागे हैं। हालांकि हम सभी राज्यों की पुलिस को इन चारों लोगों के फोटो और विवरण भेज रहे हैं। ताकि इनकी कोई जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने विदेश मंत्रालय को भेजे पत्र में कहा है कि जितेंद्र ने एक माह पूर्व ही पासपोर्ट बनवाया है। अंदेशा है कि वह विदेश भाग सकता है। इसलिए पासपोर्ट इमीग्रेशन विभाग को इसकी जानकारी देकर इस पर रोक लगा दी जाए। रविवार को विनय प्रधान रविवार को 25 से अधिक लोगों के साथ भावनपुर थाने पहुंचे। कहा कि पुलिस जहां भी दोनों भाइयों को तलाशने जाएगी, उसमें वह भी मदद करेंगे। 


किसे देंगे 20 लाख का नोटिस
जानी
गंगनहर में चार दिन पीएसी और एनडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा चलाए गए सर्च अभियान का करीब 20 लाख रुपये खर्च वसूलने के लिए पुलिस-प्रशासन अब नोटिस जारी करने की तैयारी में है। बड़ा सवाल यह है कि नोटिस जितेंद्र या रविंद्र के नाम भेजा जाएगा या उनके बड़े भाई चतरसेन मित्तल को। पुलिस इस पर अभी चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed