फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint to SDM regarding illegal entry at Shaheed Dwar

Meerut News: शहीद द्वार पर अवैध पैठ को लेकर एसडीएम से शिकायत

Sun, 09 Mar 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Complaint to SDM regarding illegal entry at Shaheed Dwar
सरधना। नगर के अशोक की लाट से शहीद द्वार तक लगने वाली अवैध पैठ को लेकर स्थानीय लोगों ने एसडीएम से शिकायत की है। जिसमें स्थानीय लोगों ने ईओ व चेयरपर्सन पर अवैध रूप से मोटी रकम लेकर पैठ लगवाने का आरोप लागया है।
विज्ञापन

साप्ताहिक पैठ बिनौली रोड पर स्थित पालिका की बाजार में है। स्थानीय लोगों ने ईओ व चेयरपर्सन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी सुशील, अनिल, प्रवीन साजिद, राधा, सलाऊद्दीन, आषीश त्यागी, अफजाल, पंकज ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि अशोक की लाट से शहीद द्वार तक पालिका के द्वारा अवैध रूप से साप्तहिक पैठ लगवाई जा रही है। जिसके कारण लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि स्थानीय लोगों ने डिवाडर के बीच में पेड़ पौधे लगाए थे, लेकिन पालिका प्रशासन ने निजी स्वार्थ के चलते पेड पौधे भी नष्ट हो रहे हैं। बताया कि वह पूरे सप्ताह डिवाडर पर लगे पेड़ पौधों की देखभाल करते हैं। एक साप्ताहिक पैठ के चलते व्यापारी इन पेड़ों पर ही अपनी फड़ लगाते हैं। जो गलत है। जबकि कई बार वह पालिका में इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के चलते पालिका अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि ठेकेदार ने उन्हें हद में रहने की धमकी दी है। जहां एक तरफ सरकार पौधरोपण को बढ़ावा दे रही है। पेड़ पौधों पर लाखों रुपए तक खर्च कर रही है। दूसरी तरफ सरधना में पैठ व्यापारियों ने पेड़ पौधों की दुर्दशा कर दी है। आरोप है कि ईओ व चेयरपर्सन ने मोटी रकम लेकर अवैध रूप से पैठ लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर निर्धारित स्थल पर ही पैठ लगाने की मांग की है। रोज पालिका के अधिकारियों की भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। इस संबंध में एसडीएम नारायणी भाटिया का कहना है कि पालिका प्रशासन को तय स्थान पर ही पैठ लगाए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed