फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint of MLA taking possession of Chakrad, Lekhpal reached for measurement

विधायक से की चकरोड पर कब्जे की शिकायत, लेखपाल पैमाइश के लिए पहुंचे

Sat, 29 May 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Complaint of MLA taking possession of Chakrad, Lekhpal reached for measurement
विधायक से की चकरोड पर कब्जे की शिकायत, लेखपाल पैमाइश के लिए पहुंचे
विज्ञापन

मवाना। चकरोड पर मिल द्वारा किए गए कब्जे की शिकायत लेकर कुछ लोग विधायक से मिले। विधायक द्वारा एसडीएम को निर्देश दिए जाने के बाद शुक्रवार को लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच की। लेखपाल ने बताया कि चकरोड के कुछ हिस्से पर मिल का कब्जा है। इसकी रिपोर्ट वह तहसीलदार को सौंपेंगे।
नगर निवासी हेमंत कुमार ने एक सप्ताह पहले उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल से चकरोड पर कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। जिस पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बुधवार को हेमंत कुमार कुछ लोगों के साथ विधायक दिनेश खटीक से मिले। विधायक ने एसडीएम कमलेश गोयल को आदेश दिया था कि यदि सरकारी चकरोड पर कब्जा है तो उसकी पैमाइश कराकर नियमानुसार कब्जा मुक्त कराया जाए। जिस पर शुक्रवार को लेखपाल नीरज कुमार मौके पर पहुंचे तथा मिल अधिकारियों की उपस्थिति में चकरोड की पैमाइश कराई। लेखपाल का कहना है कि चकरोड का कुछ हिस्सा मिल की बाउंड्री के अंदर मिला है। जिसके संबंध में वह तहसीलदार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप देंगे। आदेश मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed