{"_id":"5d76c3a68ebc3e015742131a","slug":"communal-tension-over-molestation-in-shastri-nagar-city-news-mrt4425225115","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने मंडरा रहे युवकों को लेकर हंगामा, साम्प्रदायिक तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने मंडरा रहे युवकों को लेकर हंगामा, साम्प्रदायिक तनाव
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में सोमवार रात छेड़छाड़ को लेकर हंगामा और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस आरोपियों को लेकर थाने आ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में सोमवार रात करीब 10 बजे वर्ग विशेष के दो युवक एक घर के बाहर बार-बार चक्कर लगा रहे थे। तभी कुछ लोगों की नजर इन युवकों पर पड़ी। उन्होंने घर में मौजूद युवक को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद ही घर के लोग भी उन पर नजर रखने लगे। युवक बार-बार घर के पास रुककर ताकाझांकी कर रहे थे। तभी एक युवक ने उन्हें टोका। आरोप है कि युवक के टोकने पर आरोपी दोनों युवक अभद्रता पर उतर आये। उनके बीच नोकझोंक हो गई। धीरे-धीरे मामला बढ़ता चला गया और काफी लोग वहां एकत्र हो गए। मामले की भनक लगते ही नौचंदी और मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। लोगों को शांत कराते हुए पुलिस आरोपी युवकों को थाने ले आई।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपने नाम नाजिम और दाऊद बताए। अभी पुलिस दोनों से बात ही कर रही थी कि भाजपा नेता शंभू पहलवान कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी हंगामे के बाद इंस्पेक्टर ने आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इंस्पेक्टर नौचंदी के अनुसार दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
चर्चा में रहा स्कूली छात्र
जिस समय यह सारा हंगामा चल रहा था, उस समय कक्षा 12 में पढ़ने वाला एक छात्र भी चर्चा में रहा। बताया जाता है कि हंगामे के बावजूद यह छात्र आरोपी युवकों की पैरवी करने पहुंच गया। थाने के एक सिपाही से इस छात्र की डील भी हो गई। लेकिन जब मामले का संज्ञान उच्चाधिकारियों ने लिया तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को हवालात में डाल दिया।