फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Combine machine driver arrested, sent to jail

कंबाइन मशीन चालक गिरफ्तार, जेल भेजा

Thu, 19 Jun 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Combine machine driver arrested, sent to jail
हस्तिनापुर। गांव लतीफपुर निवासी अमित की मंगलवार को कंबाइन मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर कंबाइन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम लतीफपुर निवासी 21 वर्षीय अमित दूधली गांव से मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में कंबाइन मशीन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी कंबाइन मशीन चालक ड्राइवर मौके से भाग गया था। ग्रामीण और पीड़ित परिवार के लोगों ने कंबाइन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मृतक के भाई उदयवीर ने कंबाइन मशीन चालक हीरा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कंबाइन मशीन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को उसे जेल भेज दिया। बुधवार को मृतक अमित का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, जहां पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed