{"_id":"5f00e2958ebc3e432d369e61","slug":"college-closed-for-three-and-a-half-months-teachers-need-more-leave-city-news-mrt4896725114","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन महीने से बंद कॉलेज, शिक्षकों को और चाहिए छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन महीने से बंद कॉलेज, शिक्षकों को और चाहिए छुट्टी
विज्ञापन

मेरठ। 18 मार्च के बाद से सभी विवि और कॉलेज बंद हैं। शैक्षणिक कार्य ऑनलाइन ही कराया गया है। कोरोना महामारी के बावजूद फिलहाल कॉलेजों में पांच जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। शासन के निर्देश पर विवि प्रशासन एक अगस्त से चलने वाली ऑनलाइन कक्षाओं के लिए ई-कंटेंट तैयार कराने के इरादे से छह जुलाई के बाद शिक्षकों को बुलाना चाहता है। लेकिन कुछ शिक्षक नेताओं ने 31 जुलाई तक छुट्टी बढ़ाने की मांग कर दी है।
कोरेना महामारी के कारण सबसे ज्यादा नुकसान छात्र-छात्राओं का हो रहा है। साढ़े तीन महीने से कैंपस-कॉलेज बंद हैं। परीक्षाएं अधर में हैं। अगली कक्षाओं में एडमिशन कैसे होंगे, कुछ पता नहीं है। ऐसे में विवि प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक कार्य ऑनलाइन ही निपटाया जाए। शासन भी इसको लेकर स्पष्ट कर चुका है कि अभी जब तक कोरोना कम नहीं हो जाता है तब तक ऑनलाइन कक्षाओं से ही कार्य कराया जाए। सेमेस्टर कोर्सों में हर शिक्षक को अपने लेक्चर कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कराने होंगे। लेकिन 40 फीसदी शिक्षक-शिक्षिकाओं को छोड़कर बाकी किसी ने इनको अपलोड नहीं किया।
इनसे लेनी चाहिए सीख
सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा, प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी 20 जून से लगातार कार्य कर रहे हैं। 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास होने वाले आवेदकों को विवि ने प्रमाणपत्र भी समय पर उपलब्ध कराए। शिक्षकों को इनसे सीख लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
छुट्टी के संबंध में दें स्पष्ट आदेश
अमर सिंह कॉलेज लखावटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत कुमार, मूटा केे पूर्व अध्यक्ष डॉ. विकाश शर्मा, चौधरी चरण सिंह विवि शिक्षक संघ के कार्यवाहक महामंत्री डॉ. शिव कुमार ने रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर कहा है कि पांच जुलाई के बाद अभी तक छुट्टी की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। कॉलेजों में कोरोना संक्रमण का खतरा है, ऐसे में स्थिति स्पष्ट करें।