फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coalition staff looking for 'cow', letter sent to the Chief Minister Yogi

‘गाय’ की तलाश में जुटा पुलिस अमला, मुख्यमंत्री योगी को भेजा पत्र

Mon, 03 Apr 2017 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 03 Apr 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
Coalition staff looking for 'cow', letter sent to the Chief Minister Yogi
गाय की तलाश में जुटी पुलिस

सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी हुई बछिया की बरामदगी के लिए एक दरोगा और चार सिपाही की टीम बीस से अधिक स्थानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन नतीजा सिफर है। पुलिस का पूरा अमला बछिया को तलाशने में हांफता नजर आ रहा है। रविवार को हिंदू संगठनों ने सिविल लाइन थाने पर हंगामा करके बछिया की बरामदगी की मांग की। उधर, मामले को शांत करने के लिए पुलिस बछिया मालिक को दूसरी गाय दिलाने के लिए तैयार है, लेकिन पीड़ित अपनी बछिया की बरामदगी पर ही अड़ा हुआ है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया है। इससे पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


सिविल लाइन क्षेत्र के सूरजकुंड रोड निवासी हरिशंकर बागपत में जिला पंचायत ऑफिस में तैनात हैं। 29 मार्च की सुबह उनके घर के बाहर से गोतस्कर इंडिक कार में बछिया को लेकर फरार हो गए थे। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर गोतस्करों ने फायरिंग कर दी थी। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप है कि चार दिन बीतने पर भी पुलिस ने बछिया को बरामद नहीं किया। थाना पुलिस का दबाव था कि मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से न की जाए। रविवार को बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हिंदू संगठनों के लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से गोतस्करी चल रही है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भी पुलिस गोतस्करों को नहीं पकड़ पाई। एसएसआई ओमवीर गुप्ता ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। एसएसआई का कहना है कि  पुलिस की टीम बछिया की तलाश में लगी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गोतस्करों की तलाश में जेई, अब्दुल्लापुर और भावनपुर आदि गांव में दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। जल्द ही आरोपियों को पकड़ जाएगा। 
विज्ञापन


फुटेज में दूसरी कार
एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बछिया को बदमाश इंडिका कार में लेकर भागे थे। लेकिन सीसीटीवी में एक दूसरी कार आयी है। इससे मामला फंस गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बछिया चोरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस को पूरे मामले में आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज से भी कामयाबी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed