फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi said BJP is taking forward the tradition of Rishi and agriculture

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- ऋषि और कृषि की परंपरा को आगे बढ़ा रही भाजपा

Sat, 07 Sep 2019 01:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Sep 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi said BJP is taking forward the tradition of Rishi and agriculture
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऋषि और कृषि परंपरा को जारी रखते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं और गोमाता की हत्या नहीं होने देंगे, किसानों की फसल भी बर्बाद नहीं होने देंगे। हमने अवैध बूचड़खानों को 24 घंटे में बंद कराया, साथ ही नराश्रित गोवंश को सड़क और खेतों में आने की समस्या का समाधान करने के लिए हर जिले में निराश्रित गो आश्रय स्थल खोलने का निर्णय लिया और हर जिले में धनराशि आवंटित कर दी गई है। जो किसान निराश्रित गोवंश को रखता है, उसे 900 रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


गंगोह में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी जाति, मजहब, मत के नाम पर भेदभाव नहीं करती है। कांवड़ यात्रा हो या कोई भी पर्व हो, सभी धर्म के त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। नारी गरिमा, तीन तलाक और अन्य मामलों पर कांग्रेस, सपा या बसपा से सवाल पूछा जाना चाहिए, क्योंकि यह लोग देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हैं और अपना वोट बैंक बनाने का कुत्सित प्रयास करते हैं। 
विज्ञापन


वहीं गन्ना किसानों के बारे में कहा कि नानौता चीनी मिल को शुरू करने का कार्य किया जा रहा है, तो बिड़वी शुगर मिल का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सरकार के पक्ष में आता है, तो तय है कि इस चीनी मिल को चलाने का कार्य भी सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि दो वर्ष के भीतर प्रदेश सरकार ने 73 हजार करोड़ से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान कराया है। नया सत्र प्रारंभ होने से पहले बकाया भुगतान हर हाल में किसानों को हो जाना चाहिए। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, यही भाव सरकार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला, फिर 370 व तीन तलाक को लेकर कही ये बातें, पढ़ें सीएम योगी का पूरा भाषण

उन्होंने कहा कि योजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, समयबद्ध ढंग से योजना पूरी हो, रिवाइज इस्टीमेट की नौबत न आने पाए। जनता के पास सरकार पहुंच रही है, जनता को लखनऊ तक सरकार के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

1.57 करोड़ किसानों को मिली सम्मान निधि
मुख्यमंत्री ने बताया कि बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक तबके को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन में प्रत्येक गरीब परिवार को शौचालय, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में हर किसान को सालाना छह हजार रुपये देना, आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, दिव्यांगजन, वृद्धावस्था और निराश्रित महिला को पेंशन, गरीब को राशन की गारंटी सुनिश्चित कराई। उन्होंने कहा कि दूसरी बार केंद्र में सरकार आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहला फैसला किसान सम्मान निधि के रूप में लिया। यूपी के एक करोड़ 57 लाख किसानों के खातों में अब तक चार हजार रुपये की किस्त आ चुकी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed