फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi reached Alampuri to pay tribute to Lokendra Chauhan, consoled the family

लोकेंद्र चौहान को श्रद्धांजलि देने आलमपुरी पहुंचे सीएम योगी, परिवार को दी सांत्वना

Fri, 23 Feb 2018 08:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 23 Feb 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi reached Alampuri to pay tribute to Lokendra Chauhan, consoled the family
लोकेंद्र चौहान के परिवार से मिलते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बिजनौर के गांव आलमपुरी में विधायक लोकेंद्र चौहान के आवास पर पहुंचे व घरवालों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री करीब 25 मिनट तक घर के अंदर रहे। इस दौरान परिजनों के अलावा पार्टी के कई नेता भी वहां मौजूद रहे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से गांव आलमपुरी पहुंचे। हैलीपैड से वह सीधे कार से विधायक लोकेंद्र चौहान के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद पार्टी नेता भी वहां पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने विधायक लोकेंद्र चौहान के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लोकेंद्र चौहान के घरवालों को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


पढ़ें : इत्तेफाक... 28 साल पहले लोकेंद्र की तरह हुई थी इस BJP विधायक की मौत, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह के अलावा उनके दोनों छोटे पुत्र तेजस्व व ओजस्व से भी मिले। मुख्यमंत्री लोकेंद्र चौहान के पिता महेशचंद, माता व भाई सीपी सिंह से भी मिले। सीपी सिंह मुख्यमंत्री के साथ ही रहे। 25 मिनट परिजनों के साथ बिताने के बाद मुख्यमंत्री आवास से बाहर आए। बाहर खड़े पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार से हैलीपैड पहुंचे और वहां से सीधे हेलीकाप्टर से रवाना हो गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed