फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इत्तेफाक... 28 साल पहले लोकेंद्र की तरह हुई थी इस BJP विधायक की मौत, तस्वीरें

Thu, 22 Feb 2018 06:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 22 Feb 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
Unexpectedly, 28 years ago this BJP legislator was killed like Lokendra, photos
विलाप करते परिजन और पूर्व विधायक सुरेंद्र और लोकेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में इसे इत्तेफाक कहा जाए या कुछ और। 28 साल पहले ठाकुर बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले धामपुर से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह की भी सड़क हादसे में उसी समय मौत हुई थी, जिस समय विधायक लोकेंद्र चौहान की हुई है। दोनों का ननसाल भी एक ही गांव में है। दोनों के गांव भी थोड़ी दूर ही है। सुरेंद्र सिंह भी जिले की राजनीति पर छाए हुए थे। ये ऊपर दोनों विधायकों के फाइल फोटो है।

Unexpectedly, 28 years ago this BJP legislator was killed like Lokendra, photos
मुख्यमंत्री योगी के साथ विधायक लोकेंद्र चौहान - फोटो : अमर उजाला

रामलहर में 1989 में हुए चुनाव में सुरेंद्र सिंह धामपुर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। 26 मार्च 1990 को सुरेंद्र सिंह की स्योहारा व अपने गांव जसरामपुर के बीच सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सुबह करीब पांच बजे उनकी कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई थी। सुरेंद्र सिंह की गिनती भाजपा के दमदार विधायक में होती थी। जिले की राजनीति में सुरेंद्र सिंह उस वक्त छाए हुए थे। संयोग देखिए कि जिस समय सुरेंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत हुई थी, उसी समय लगभग पांच बजे नूरपुर के विधायक लोकेंद्र चौहान की भी मौत हुई है। फोटो में मुख्यमंत्री योगी के साथ विधायक लोकेंद्र चौहान...

Unexpectedly, 28 years ago this BJP legislator was killed like Lokendra, photos
लोगों की समस्याएं सुनते विधायक लोकेंद्र चौहान - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि लोकेंद्र चौहान का गांव आलमपुर व सुरेंद्र सिंह के गांव जयरामपुर में मात्र चार किलोमीटर की दूरी है। गजब तो यह है कि दोनों का ननसाल भी एक ही गांव पेड़ी जसमौर में है। सुरेंद्र सिंह की तरह लोकेंद्र चौहान भी राजनीति में छाए रहे। सुरेंद्र सिंह ने भाजपा के अलावा किसी और दल की राजनीति नहीं की। लोकेंद्र चौहान ने भी भाजपा से ही अपनी राजनीति शुरू की। वे किसी और दल में नहीं गए। लोगों की समस्याएं सुनते हुए लोकेंद्र चौहान...

विज्ञापन
विज्ञापन
Unexpectedly, 28 years ago this BJP legislator was killed like Lokendra, photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सुरेंद्र सिंह की सड़क हादसे में हुई मौत पर शक किया जा रहा था कि कहीं उनके विरोधियों ने तो सड़क हादसे में उनकी जान नहीं ले ली। इस बात को लेकर जिले की सियासत खूब गरमाई थी, पर तमाम जांच के बाद यही बात सामने आई थी सुरेंद्र सिंह की मौत सड़क हादसे में ही हुई है।

विज्ञापन
Unexpectedly, 28 years ago this BJP legislator was killed like Lokendra, photos
लोकेंद्र चौहान का फाइल फोटो और ड्राइवर को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत के बाद उनके भाई राजेंद्र सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे। सुरेंद्र सिंह भी ठाकुर बिरादरी से राजनीति में बड़ा चेहरा थे। इसी तरह लोकेंद्र चौहान भी ठाकुर राजनीति का जिले में बड़ा चेहरा बन गए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed